'ड्रेस ऊपर करना भूल...', Met Gala में न्यूड कॉर्सेट पहन आईं Kylie Jenner, अतरंगी लुक ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
मेट गाला 2026 में इस बार काइली जेनर का लुक काफी चर्चा में रहा, जहां उन्होंने 'कॉस्ट्यूम आर्ट' थीम में ऐसी ड्रेस पहनी जिसे देखकर इंटरनेट यूजर्स हैरान रह गए।

काइली जेनर का न्यूड लुक देख फैंस हुए हैरान/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 4 मई 2026 को एक बार फिर से मेट गाला (Met Gala 2026) की धूम देखने को मिली, जहां हॉलीवुड से लेकर भारतीय हस्तियों तक ने अपने सबसे स्टाइलिश लुक में शिरकत की। न्यूयॉर्क शहर के 'मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट' में आयोजित इस इवेंट की थीम इस बार 'कॉस्ट्यूम आर्ट' थी, जिसका ड्रेस कोड 'फैशन इज आर्ट' रखा गया था।
हमेशा अपने मेट गाला लुक को लेकर सुर्खियां बटोरने वालीं काइली जेनर ने इस बार भी अपने लुक से सभी को हैरान कर दिया। अमेरिकन सोशलाइट ने किस अनोखे लुक से लोगों का ध्यान खींचा, नीचे पढ़ें पूरी डिटेल्स:
काइली जेनर ने पहना न्यूड कलर कॉर्सेट
मेट गाला 2026 की थीम को ध्यान में रखते हुए काइली जेनर ने 'शिआपरेली' का डिजाइन किया गया एक कस्टम गाउन पहना। इस गाउन को 'लिविंग स्कल्पचर' के रूप में डिजाइन किया गया था, जिसमें एक न्यूड कलर का कॉर्सेट था और नीचे क्रीम रंग की एक लॉन्ग स्कर्ट उनकी जांघों पर अटकी थी। इसे देखकर ऐसा लग रहा था मानो उनकी ड्रेस शरीर से नीचे फिसल रही हो।
फैंस तब सबसे ज्यादा हैरान रह गए, जब इस न्यूड कलर के कॉर्सेट में नकली निप्पल और बेली बटन को साफ-साफ दिखाया गया। अपने इस बोल्ड लुक को कंप्लीट करने के लिए काइली ने गले में डायमंड की हैवी ज्वेलरी पहनी और अपनी भौहों को ब्लीच किया। इसके साथ ही उन्होंने अपने बालों को वेवी लुक देकर एक लट माथे की तरफ रखी, जो थीम के मुताबिक उनके लुक को एक नाटकीय अंदाज दे रही थी।
यह भी पढ़ें- हॉलीवुड कपल Kylie Jenner और Timothee Chalamet ने कर ली गुपचुप शादी? ये रहे वो 4 सबूत
View this post on Instagram
Instagram Video- E-News
ट्रोल्स के निशाने पर आईं काइली जेनर
काइली जेनर का मेट गाला में यह अनोखा और बोल्ड लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुका है। कुछ लोग इसे 'फैशन और आर्ट' का बेहतरीन मिश्रण बता रहे हैं, तो वहीं कई लोगों को उनका यह लुक बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, "ये बहुत ही घटिया ड्रेस है।"
दूसरे यूजर ने लिखा, "ऐसा लग रहा है कि किसी ने सच में यह ड्रेस नीचे खींच दी है। आप उनके ब्रा कप देख सकते हो। यह असली ड्रेस है या फिर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाई गई है?" एक अन्य यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, "ऐसा लग रहा है कि वह अपनी ड्रेस को ऊपर करना भूल गई हैं।" हालांकि, इन सब के बीच काइली जेनर के कई फैंस उनके इस रिस्की फैशन को डिफेंड भी कर रहे हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।