विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Isabelle Tate Death Reason: 23 साल की एक्ट्रेस इजाबेल टेट का निधन, इस वजह से कम उम्र में गई जान

Published: Fri, 24 Oct 2025 10:14 AM (IST)

जानी-मानी एक्ट्रेस इसाबेल टेट (Isabelle Tate) अब इस दुनिया में नहीं रहीं। 9-1-1: नैशविले से पॉपुलर हुईं इसाबेल का हाल ...और पढ़ें

एक्ट्रेस इसाबेल टेट का निधन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

एक्ट्रेस इसाबेल टेट का निधन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. एक्ट्रेस इसाबेल टेट का 23 की उम्र में हुआ निधन

  2. 9-1-1: नैशविले में नजर आई थीं इसाबेल टेट

  3. मौत से पहले दर्द में थीं इसाबेल टेट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। '9-1-1: नैशविले' (9-1-1: Nashville) फेम एक्ट्रेस इसाबेल टेट (Isabelle Tate) का 23 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके अचानक निधन से हॉलीवुड और उनके फैंस में शोक की लहर दौड़ गई है। इसाबेल टेट ने 19 अक्टूबर को अपने घर में अंतिम सांस ली। उनकी टैलेंट एजेंसी मैक्रे एजेंसी (McCray Agency) ने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की है।

हाल ही में टैलेंट एजेंसी ने एक्ट्रेस के निधन की जानकारी शेयर की। एक्ट्रेस की तस्वीर शेयर करते हुए एजेंसी ने लिखा, "हमें यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि इसाबेल टेट का 19 अक्टूबर को निधन हो गया। वह 23 साल की थीं। मैं इजी (इसाबेल) को तब से जानता हूं जब वह टीनएजर थी और वह हाल ही में एक्टिंग में वापस आई थी।"

एजेंसी ने आगे कहा, "उन्होंने जिस पहली सीरीज के लिए ऑडिशन दिया था, वो 9-1-1 नैशविले था, उसमें उन्हें रोल मिल गया था। उन्होंने वहां बहुत अच्छा समय बिताया। मेरा दिल उनकी प्यारी मां कैटरीना टेट, उनकी बहन डैनिएला, परिवार और दोस्तों के साथ है। मैं बहुत खुशकिस्मत था कि मैं उन्हें जानता था और बहुत से लोग उन्हें बहुत याद करेंगे।"

यह भी पढ़ें- Diane Keaton Death: ऑस्कर विनर डायने कीटन का 79 की उम्र में निधन, एक्ट्रेस को याद कर Kareena Kapoor हुईं इमोशनल

 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by mccray agency (@mccrayagency)

इसाबेल टेट के निधन की वजह

बताया जा रहा है कि इसाबेल टेट की मौत का कारण शार्कोट-मैरी-टूथ (Charcot-Marie-Tooth - CMT) रोग से जुड़ी जटिलताओं को बताया गया है। यह एक रेयर न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर (progressive neurological disorder) है जो मांसपेशियों को कंट्रोल करने वाली नसों को अफेक्ट करती है। इसाबेल को यह न्यूरोमस्कुलर बीमारी (neuromuscular disease) मात्र 13 साल की उम्र में पता चली थी। इस बीमारी के कारण धीरे-धीरे उनकी टांगों की मांसपेशियां कमजोर होती गईं। साल 2022 में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी हेल्थ के बारे में कहा था कि धीरे-धीरे उनकी सिचुएशन खराब हो रही है और वह कभी भी व्हीलचेयर का इस्तेमाल कर सकती हैं। 

यह भी पढ़ें- बॉलीवुड ही नहीं, Hollywood में भी चला Om Puri का जादू, कभी FTII में एडमिशन लेने के लिए नहीं थे 280 रुपये