Year Ender 2024: इन फिल्मों ने ओपनिंग डे पर मचाया धमाल, पहले दिन ही कमाए करोड़ों
बॉक्स ऑफिस पर साल 2024 में कुछ फिल्मों का दबदबा रहा है। बॉलीवुड से लेकर साउथ की कुछ फिल्मों ने कमाई के मामले में पहले ही दिन करोड़ों कमाने का रिकॉर्ड बनाया है। इसमें पुष्पा 2 (Pushpa 2) से लेकर स्त्री 2 (Stree 2) जैसी सफल फिल्मों के नाम शामिल है। आइए ऐसी ही कुछ अन्य वर्ष की सफल फिल्मों का ओपनिंग डे कलेक्शन जानते हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2025 के आने में केवल 3 दिन का समय बाकी है। बिग स्टार्स की कुछ मोस्ट अवेटेड फिल्मों का जिक्र पूरे वर्ष के दौरान हुआ। बॉक्स ऑफिस पर मूवीज ने रिकॉर्डतोड़ कमाई की। कुछ सितारों की पिक्चर ने पहले ही दिन टिकट खिड़की पर भारी संख्या में नोट छापे। इस लिस्ट में सुकुमार की पुष्पा 2 से लेकर पंकज त्रिपाठी स्टारर स्त्री 2 का नाम शामिल है। आइए, फिर इन फिल्मों की ओपनिंग डे की कमाई की डिटेल्स जान लेते हैं।
पुष्पा 2 ओपनिंग डे कलेक्शन
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना फिल्म पुष्पा 2: द रूल 5 (Pushpa 2) दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, बॉक्स ऑफिस पर मूवी ने 164.25 करोड़ पहले ही दिन कमाए। सुकुमार की फिल्म ने कमाई के मामले में कई बिग स्टारर फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े। साल 2024 की यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवीज में से भी एक है। पुष्पा के पार्ट 2 ने रिलीज के तीन सप्ताह के अंदर ही भारत में 1100 करोड़ का आकड़ा पार कर दिया। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म का कलेक्शन 1500 करोड़ पार कर चुका है।
Photo Credit- Instagram
कल्कि 2898 एडी फिल्म की पहले दिन की कमाई
प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन स्टारर कल्कि 2898 (KALKI 2898 AD) फिल्म का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। बॉक्स ऑफिस पर मूवी ने पहले ही दिन अपना कमाल दिखा दिया। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 114 करोड़ रहा। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म ने 177.70 करोड़ का रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन किया। इसी के साथ यह फिल्म भी साल 2024 में सबसे ज्यादा पहले दिन कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में शुमार हो गई।
ये भी पढ़ें- Year Ender 2024: बॉक्स ऑफिस के नए किंग बने Rajkummar Rao, इन फिल्मों से सालभर उड़ाया गर्दा
देवरा पार्ट 1 ने किया धमाकेदार कलेक्शन
सिनेमाघरों में दस्तक देते ही पहले दिन देवरा पार्ट 1 (Devara Part 1) को देखने का क्रेज लोगों के अंदर नजर आया। फिल्म को लेकर लोगों की रुचि का फायदा सीधे तौर पर पहले दिन के कलेक्शन को मिला। भारत में मूवी का ओपनिंग डे ग्रॉस कलेक्शन 98 करोड़ रहा। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म को 142 करोड़ कमाने की सफलता पहले दिन मिली।
स्त्री 2 फिल्म की पहले दिन की कमाई
राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर और पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म स्त्री 2 (Stree 2) ने 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक दी। बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ही मूवी ने सफलता प्राप्त की। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन भारत में पहले दिन 54.35 करोड़ रहा है। दर्शकों को थिएटर तक लाने में फिल्म सफल रही। वहीं, बॉक्स ऑफिस पर स्त्री 2 ने लाइफ टाइम नेट कलेक्शन 597.99 करोड़ किया। बात वर्ल्डवाइड कमाई की करें तो मूवी ने कुल 857.15 करोड़ अपने नाम किए।
सिंघम अगेन ने पहले दिन किया इतने करोड़ का कलेक्शन
अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिंघम अगेन (Singham Again) ने भी 2024 में सिनेमाघरों में दस्तक दी। ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने भारत में पहले ही दिन 48.50 करोड़ की कमाई कर ली। फिल्म में अर्जुन कपूर और दीपिका पादुकोण के किरदार को भी खूब पसंद किया गया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।