Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Year Ender 2024: बॉक्स ऑफिस के नए किंग बने Rajkummar Rao, इन फिल्मों से सालभर उड़ाया गर्दा

    Updated: Thu, 12 Dec 2024 08:04 PM (IST)

    बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) के लिए साल 2024 फिल्मों की सफलता के लिहाज से अच्छा साबित हुआ। स्त्री 2 (Stree 2) से लेकर उनकी कई फिल्मों को दर्शकों का प्यार मिला। आइए जान लेते हैं कि राजकुमार राव को बॉक्स ऑफिस (Rajkummar Movie Box Office Collection) का किंग बनाने में किन मूवीज ने अहम भूमिका अदा की है।

    Hero Image
    राजकुमार राव की साल 2024 की सफल फिल्में (Photo Credit- Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2024 को अलविदा कहने से पहले पीछे मुड़कर देखने का समय आ गया है। बॉलीवुड फिल्मों और कुछ स्टार्स के लिए यह साल बेहतरीन साबित हुआ। लोगों ने कलाकारों के अभिनय को पसंद किया। इस लिस्ट में बी टाउन के पॉपुलर एक्टर राजकुमार राव का नाम भी शामिल है। जब एक्टिंग की बदौलत लोगों का दिल जीतने वाले स्टार्स का जिक्र होता है तो राजकुमार का नाम भी सबसे पहले आता है। यह साल अभिनेता के लिए सफल साबित हुआ। आइए, आज उनकी इस साल की सुपरहिट फिल्मों के बारे में जान लेते हैं।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    श्रीकांत (Srikanth)

    मई महीने में रिलीज हुई श्रीकांत फिल्म में राजकुमार राव ने अहम किरदार की भूमिका अदा की। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सफलता मिली। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीकांत मूवी ने 50.05 करोड़ का कलेक्शन किया। इसी कारण इस फिल्म को राजकुमार की हिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल किया गया।

    विक्की विद्या का वो वाला वीडियो (VVKWVV)

    साल 2024 में राजकुमार राव की विक्की विद्या का वो वाला वीडियो फिल्म रिलीज हुई। इसमें उनके साथ तृप्ति डिमरी को देखा गया। कॉमेडी पर आधारित इस मूवी की कहानी को दर्शकों ने पसंद किया। कमाई के मोर्च पर बात करें तो राजकुमार की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 39.56 करोड़ का कलेक्शन किया। 

    Photo Credit- Instagram
    फिल्म का नाम कलेक्शन
    श्रीकांत  50.05 करोड़
    विक्की विद्या का वो वाला वीडियो 39.56 करोड़
    स्त्री 2 627.02 करोड़
    मिस्टर एंड मिसेज माही 36.28 करोड़

    स्त्री 2 (Stree 2)

    राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर स्त्री 2 को दर्शकों का खूब प्यार मिला। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने रिकॉर्डतोड़ कमाई की। फिल्म में पंकज त्रिपाठी के अभिनय को भी पसंद किया गया। फिल्म की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने कुल 627.02 करोड़ का कलेक्शन किया। अभिनेता की इस फिल्म ने उन्हें बॉक्स ऑफिस का किंग बनाने में मदद की है।

    ये भी पढ़ें- सेल्फी लेने के चक्कर में Shraddha Kapoor से हुई बड़ी गलती, 'स्त्री' की ऐसी फोटो हो गई वायरल

    Photo Credit- Instagram

    मिस्टर एंड मिसेज माही (Mr. And Mrs)

    राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 36.28 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म में जाह्नवी और राजकुमार की जोड़ी को भी खासा पसंद किया गया। इसी के साथ राजकुमार की सफल फिल्मों की सूची समाप्त होती है। इस साल उनकी 4 फिल्मों को ही सफलता बॉक्स ऑफिस पर मिल पाई। 

    ये भी पढ़ें- Year Ender 2024: बॉक्स ऑफिस पर इस साल इन फिल्मों ने किया राज, लिस्ट में शामिल बिग स्टार की मूवीज