Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tiger 3: एडवांस बुकिंग में टाइगर 3 नहीं तोड़ पाई जवान- पठान का रिकॉर्ड, क्या शाह रुख की बराबरी कर पाएंगे सलमान?

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Mon, 06 Nov 2023 05:48 PM (IST)

    Tiger 3 Advance Booking सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म टाइगर 3 जल्द रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर और गाने रिलीज हो चुके हैं। अब मेकर्स दिवाली के बाद बस फिल्म के रिलीज की राह देख रहे हैं। इस बीच रविवार यानी 5 नवंबर 2023 से टाइगर 3 की एडवांस बुकिंग भी शुरू कर दी गई है।

    Hero Image
    एडवांस बुकिंग में टाइगर 3 नहीं तोड़ पाई जवान- पठान का रिकॉर्ड, (X Images)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Tiger 3 Advance Booking: सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 रिलीज की दहलीज पर खड़ी है। फिल्म के ट्रेलर ने पहले ही धूम मचा रखी है। इस बीच रविवार को टाइगर 3 की एडवांस बुकिंग के लिए टिकट काउंटर खोल दिए गए।  इसके साथ ही पहले 24 घंटे की बुकिंग रिपोर्ट भी सामने आ गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सलमान खान और कटरीना कैफ की टाइगर 3 ने कई फिल्मों को पहले दिन की एडवांस बुकिंग में पीछे छोड़ा है, लेकिन शाह रुख खान की पठान और जवान से पीछे रह गई।

    यह भी पढ़ें- Tiger 3: सबसे खतरनाक होगा 'टाइगर' का मिशन, रिलीज से पहले ही सलमान खान ने फिल्म की कहानी पर दे डाला ये अपडेट!

    टाइगर 3 ने कमाए कितने करोड़ ?

    टाइगर 3 ने एडवांस बुकिंग के पहले 24 घंटे में लाखों टिकट बेच लिए है, जबकि अभी 6 दिन बाकी है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार की सुबह तक, टाइगर 3 ने 1.42 लाख टिकट बेच ली है। इसके साथ ही फिल्म के खाते में 4.2 करोड़ रुपये आ गए है।

    सलमान ने तोड़ा किस फिल्म का रिकॉर्ड ?

    टाइगर 3 ने 24 घंटे में इतनी कमाई के साथ सलमान खान की पिछली रिलीज किसी का भाई किसी की जान को पीछे छोड़ दिया है। इस फिल्म ने पहले 24 घंटे में 3.39 करोड़ कमाए थे।

    अक्षय-रणवीर को चटाई धूल

    टाइगर 3 ने इसके साथ अक्षय कुमार की सेल्फी और रणवीर सिंह की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को भी मात दे दी है। हालांकि, टाइगर 3 के लिए अभी शाह रुख खान की फिल्मों को पीछे छोड़ पाना मुश्किल नहीं है।

    यह भी पढ़ें- Tiger 3: 'टाइगर' सलमान खान के बाद सामने आया 'जोया' का फर्स्ट लुक, फुल एक्शन मोड में नजर आईं कटरीना कैफ

    क्या सलमान कर पाएंगे शाह रुख की बराबरी ?

    पठान ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग में 7.5 करोड़ कमाए थे। वहीं, जवान ने 10 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। जवान ने पूरे एडवांस बुकिंग में रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए 40.75 करोड़ जुटाए थे। अब सलमान खान की टाइगर 3, शाह रुख खान की जवान की बराबरी कर पाती है या नहीं, ये आने वाले दिनों में सामने आ जाएगा।