Sky Force Box Office Day 13 Collection: ऊंचाई पर पहुंचने के बाद क्रैश हुई स्काईफोर्स, बुधवार को धड़ाम हुआ कलेक्शन
Sky Force Collection Day 13 पुष्पा 2 की तरह दर्शकों को अक्षय कुमार की स्काईफोर्स का भी काफी इंतजार था। आखिरकार गणतंत्र दिवस के मौके पर 24 जनवरी को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। इस फिल्म से वीर पहाड़िया ने डेब्यू किया। कलेक्शन के मामले में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। अब इसके 13वें दिन के अर्ली ट्रेंड्स भी आ गए हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार के लिए नया साल काफी अच्छा साबित हुआ। उनकी फिल्म स्काई फोर्स सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और अच्छा प्रदर्शन भी कर रही है। खिलाड़ी कुमार के लिए बीता साल तो कुछ खास अच्छा नहीं रहा लेकिन स्काई फोर्स से एक्टर को काफी उम्मीद थी और फिल्म कहीं ना कहीं इस पर खरी उतरी भी है।
पहले दिन फिल्म ने कितना किया था कलेक्शन
इस फिल्म से वीर पहाड़िया ने डेब्यू किया है। पुष्पा 2 के बाद अगर कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमाने में कामयाब हुई है तो वो स्काई फोर्स ही है। रिलीज के पहले दिन पर स्काई फोर्स ने इंडिया में 12.25 करोड़ से ओपनिंग की थी। वहीं अब फिल्म के 13वें दिन के भी अर्ली ट्रेंड्स आ चुके हैं, आइए जानते हैं कैसा रहा फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन।
यह भी पढ़ें: Sky Force Box Office Day 11 Collection: सोमवार को स्काई फोर्स ने भरी ऊंची उड़ान, बॉक्स ऑफिस पर कर दिया ये कमाल
फिल्म के कलेक्शन में वीक डे में आई गिरावट?
दुनियाभर में तो खिलाड़ी कुमार की इस फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में ही 100 करोड़ का आंकड़ा छू लिया था। वहीं इंडिया में नेट कलेक्शन के मामले में भी फिल्म ने दूसरे हफ्ते में ये कारनामा कर दिखाया। पहले दिन 12.25 करोड़ की ओपनिंग के बाद दूसरे दिन के कलेक्शन में खास बढ़ोतरी हुई। फिल्म का कलेक्शन 22 करोड़ रुपये पहुंच गया। इसके बाद तीसरे दिन फिल्म ने 28 करोड़ का कलेक्शन किया। वीक डे में थोड़ी गिरावट जरूर आई लेकिन फिल्म ने अपनी मजबूत पकड़ बनाई हुई है। चौथे दिन 7 करोड़, पांचवे दिन 5.75 करोड़, छठवें दिन 6 करोड़ और सातवें दिन 5.5 करोड़ के कलेक्सन के साथ फिल्म ने पहले हफ्ते 86.5 करोड़ का कलेक्शन किया।
कितना रहा 12वें दिन का कलेक्शन
फिल्म अपने दूसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है। वीक डे पर फिल्म की पकड़ थोड़ी ढीली पड़ती नजर आ रही है। शनिवार और रविवार को 5 करोड़ के कलेक्शन के बाद सोमवार को ये आंकड़ा 1.6 करोड़ पर आकर रुक गया। वहीं 13वें दिन का अर्ली ट्रेंड देखें तो फिल्म 1.60 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है।
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी भारत के इतिहास से जुड़े एक ऐसे जाबाज सिपाही की है, जिसने न सिर्फ अपने वतन के लिए अपनी जिंदगी को दांव पर लगा दिया बल्कि अपने साथियों को भी रक्षा की। इसके अलावा स्काई फोर्स में सारा अली खान और निम्रत कौर भी अहम भूमिका में हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।