Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    SatyaPrem Ki Katha Worldwide Collection: 100 करोड़ क्लब में शामिल 'सत्यप्रेम की कथा', 12 दिन में की इतनी कमाई

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Tue, 11 Jul 2023 09:49 AM (IST)

    SatyaPrem Ki Katha Worldwide Collection कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म सत्यप्रेम की कथा इस साल की हिट फिल्मों में से एक है। फिल्म रिलीज के 12 दिन बाद भी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं बल्कि दुनियाभर में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। आइए आपको बताते हैं कि मूवी ने दुनियाभर में अब तक कितना कलेक्शन कर लिए है।

    Hero Image
    Satyaprem Ki Katha Worldwide Collection Kartik Aaryan Kiara Advani Movie. Photo-Twitter

     नई दिल्ली, जेएनएन। SatyaPrem Ki Katha Worldwide Collection: कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म 'भूल भुलैया 2' साल 2022 की हिट फिल्म थी। पहली बार पर्दे पर कार्तिक और कियारा की जोड़ी देखने को मिली थी, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। 'भूल भुलैया 2' के बाद एक बार फिर ये जोड़ी पर्दे पर आग लगा रही है। उनकी फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' का बॉक्स ऑफिस पर जादू चल रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'सत्यप्रेम की कथा' (SatyaPrem Ki Katha) साल 2023 की चोथी हिट फिल्म है। आदिपुरुष, द केरल स्टोरी और पोन्नियिन सेल्वन 2 के बाद 'सत्यप्रेम की कथा' सबसे ज्यादा वर्ल्डवाइड कलेक्शन करने वाली भारतीय फिल्म है। भारत में भी फिल्म को लेकर क्रेज बना हुआ है। अभी तक मूवी ने इंडिया में लगभग 67 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है और दुनियाभर में ये मूवी 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है।

    'सत्यप्रेम की कथा' का वर्लवाइड कलेक्शन कितना रहा?

    समीर विद्वांस निर्देशित फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' 29 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। मूवी ने 12 दिन में दुनियाभर में ताबड़तोड़ कमाई की है। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 100 करोड़ रुपये हो गया है। इसकी जानकारी खुद कार्तिक आर्यन ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर दी है। उन्होंने जनता के प्यार के लिए धन्यवाद भी किया है।

    'सत्यप्रेम की कथा' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन की फिल्म ने 12 दिन में अच्छा-खासा बिजनेस किया है। अर्ली ट्रेड के मुताबिक, 12वें दिन सोमवार को 'सत्यप्रेम की कथा' ने बॉक्स ऑफिस पर 1.8 करोड़ रुपये की कमाई की है। ये शुरुआती आंकड़े हैं। सही नंबर्स इससे कम और ज्यादा भी हो सकता है।

    'सत्यप्रेम की कथा' ने रविवार को सबसे ज्यादा कमाई की थी। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में रविवार को फिल्म ने लंबी छलांग लगाई थी और एक दिन में ही 5.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था। अब तक भारत में फिल्म ने 67.86 करोड़ का कारोबार किया है।

    'सत्यप्रेम की कथा' की स्टार कास्ट और कहानी

    फिल्म में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी के अलावा सुप्रिया पाठक, शिखा तल्सानिया, रितु शिवपुरी, गजराज राव और अनुराधा पटेल जैसे सितारे अहम किरदार में हैं। मूवी की कहानी बेरोजगार सत्तू (कार्तिक) और कथा (कियारा) की लव स्टोरी पर बेस्ड है। सत्तू को कथा से प्यार हो जाता है, लेकिन कथा अपने मन में कोई राज रखती है, जिसका पर्दाफाश शादी के बाद होता है। इसके बाद सत्तू, कथा को अपना बना लेने के लिए खूब पापड़ बेलता है।