Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Box Office: 'संजू' की दूसरे हफ़्ते में धमाकेदार एंट्री, वीकेंड में मिल सकते हैं इतने करोड़

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Mon, 09 Jul 2018 09:23 AM (IST)

    आंकड़ों पर ग़ौर करेंगे तो पाएंगे कि पहले शुक्रवार के मुक़ाबले दूसरे शुक्रवार को संजू के कलेक्शंस में लगभग 61 फीसदी गिरावट आयी है मगर... ...और पढ़ें

    Hero Image
    Box Office: 'संजू' की दूसरे हफ़्ते में धमाकेदार एंट्री, वीकेंड में मिल सकते हैं इतने करोड़

    मुंबई। रणबीर कपूर और सलमान ख़ान के बीच समीकरण काफ़ी दिलचस्प रही है। कटरीना कैफ़ वाला एपिसोड सब जानते हैं। सलमान के बाद कटरीना रणबीर के साथ लंबे समय तक रिलेशनशिप में रही थीं। निजी ज़िंदगी के बाद अब रणबीर सलमान को प्रोफेशनल लाइफ़ में भी झटका दे रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रणबीर की फ़िल्म 'संजू' बॉक्स ऑफ़िस पर कामयाबी के साथ दौड़ रही है और रिकॉर्ड-दर-रिकॉर्ड बना रही है। 'संजू' ने पहले आमिर ख़ान की फ़िल्म '3 ईडियट्स' के लाइफ़ टाइम कलेक्शन (202 करोड़) का रिकॉर्ड तोड़ा, अब सलमान ख़ान की 'प्रेम रतन धन पायो' के लाइफ़ टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।

    29 जून को रिलीज़ हुई 'संजू' ने 5 मई को ख़त्म हुए पहले हफ़्ते में 200 करोड़ का आंकड़ा पार करते हुए 202.51 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। रणबीर की यह पहली फ़िल्म है, जिसने 200 करोड़ क्लब में दाखिया लिया हो। शुक्रवार (6 जुलाई) को 'संजू' धमाकेदार कलेक्शन के साथ दूसरे हफ़्ते में प्रवेश कर गयी। ट्रेड सूत्रों के अनुसार दूसरे शुक्रवार को फ़िल्म ने 13.50 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है। शुक्रवार के इस कलेक्शन के बाद 'संजू' अब तक 216 करोड़ जमा कर चुकी है। इसके साथ ही फ़िल्म ने 'प्रेम रतन धन पायो' के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है, जिसने 2015 की दीवाली पर रिलीज़ होकर 207.40 करोड़ का लाइफ़ टाइम कलेक्शन किया था। 

    अगर 'संजू' के अब तक के आंकड़ों पर ग़ौर करें तो वो इस प्रकार हैंं- 

    शुक्रवार- 29 जून (ओपनिंग)- 34.75 करोड़

    शनिवार- 30 जून- 38.60 करोड़

    रविवार- 1 जुलाई- 46.71 करोड़

    ओपनिंग वीकेंड- 120.06 करोड़

    सोमवार- 2 जुलाई- 25.35 करोड़

    मंगलवार- 3 जुलाई- 22.10 करोड़

    बुधवार- 4 जुलाई- 18.90 करोड़

    गुरुवार- 5 जुलाई- 16.10 करोड़

    पहला हफ़्ता- 202.51 करोड़

    शुक्रवार- 6 जुलाई- 13.50 करोड़

    अगर आप उपरोक्त आंकड़ों पर ग़ौर करेंगे तो पाएंगे कि पहले शुक्रवार के मुक़ाबले दूसरे शुक्रवार को संजू के कलेक्शंस में लगभग 61 फीसदी गिरावट आयी है, मगर वर्किंग वीक यानि सोमवार से शुक्रवार तक संजू के कलेक्शंस गिरने की दर लगभग एक समान है, जो इस बात का संकेत है कि फ़िल्म को लेकर दर्शकों में उत्सुकता अभी भी बरकरार है। आंकड़ों के अध्ययन से यह भी अंदाज़ा लगता है कि दूसरे वीकेंड में संजू कुछ और फ़िल्मों के रिकॉर्ड चकनाचूर कर सकती है।

    यह भी पढ़ें: संजू ने कर दिया रणबीर का बेड़ा पार, पहले हफ़्ते में कमाई 200 करोड़ पार

    दूसरे हफ़्ते में फ़िल्म अभी भी 3900 स्क्रींस पर लगी हुई है। अगर स्क्रींस की इस संख्या को बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन में परिवर्तित करें तो हर रोज़ 'संजू' 40 करोड़ तक जमा करने की स्थिति में है। अगर फ़िल्म इसका आधा भी करती है तो दूसरे हफ़्ते में प्रतिदिन 20 करोड़ करने की उम्मीद की जा सकती है। पहले वीकेंड में 120 करोड़ जमा करने वाली 'संजू' अगर दूसरे वीकेंड (6-8 जुलाई) में 50-55 करोड़ जमा कर लेती है, तो कोई आश्चर्य की बात नहीं। हालांकि यह आंकड़ा शनिवार और रविवार के कलेक्शंस पर निर्भर करता है। 

    यह भी पढ़ें: संजू बॉक्स ऑफ़िस पर मचा रही घमासान, पर इस रेस के सिकंदर तो सलमान

    सिर्फ़ रणबीर कपूर के लिए ही नहीं, 'संजू' निर्देशक राजकुमार हिरानी और प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा के लिए भी एक फ़ायदे का सौदा साबित हो रहा है। इस फ़िल्म के साथ हिरानी की साख बतौर फ़िल्मकार और मज़बूत हुई है। वो ऐसे निर्देशक बन गये हैं, जो काग़ज़ पर शुरू की गयी फ़िल्म को पर्दे पर कामयाब करने का हुनर जानते हैं।

    यह भी पढ़ें: 300 करोड़ की पद्मावत रही फेस, 46 करोड़ की हिचकी हो गयी हिट, 6 महीने की रिपोर्ट