Move to Jagran APP

RRR Box Office: गुरुवार को आरआरआर के कलेक्शंस में मामूली उछाल, 250 करोड़ से फिल्म बस इतना दूर

RRR Box Office आरआरआर इस साल की सबसे कामयाब फिल्मों में शामिल हो गयी है। वहीं 250 करोड़ का कलेक्शन करने वाली दूसरी फिल्म बन जाएगी। इससे पहले द कश्मीर फाइल्स ने 250 करोड़ के आंकड़े को बॉक्स ऑफिस पर पार किया था।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Fri, 15 Apr 2022 04:50 PM (IST)Updated: Sat, 16 Apr 2022 07:12 AM (IST)
RRR Box Office Collection Day 21. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर ने बॉक्स ऑफिस पर 21 दिनों यानी 3 हफ्तों का सफर पूरा कर लिया है। फिल्म के हिंदी वर्जन ने 21 दिनों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और अब 250 करोड़ के पड़ाव के बेहद करीब पहुंच गयी है। हालांकि, चौथे हफ्ते में फिल्म को केजीएफ चैप्टर 2 से टक्कर लेनी होगी, जिसने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया।

loksabha election banner

14 अप्रैल को आरआरआर ने रिलीज के इक्कीसवें दिन 3 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, जिसके साथ फिल्म के हिंदी वर्जन का 21 दिनों यानी तीन हफ्तों का नेट कलेक्शन 243.79 करोड़ हो गया है। आरआरआर को बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट का दर्जा मिल चुका है और अब फिल्म चौथे वीकेंड में 250 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है। तीसरे हफ्ते (8-14 अप्रैल) में फिल्म के कलेक्शंस देखें तो तीसरे शुक्रवार को फिल्म ने 5 करोड़, शनिवार को 7.50 करोड़, रविवार को 10.50 करोड़, सोमवार को 3.50 करोड़, मंगलवार को 3 करोड़, बुधवार को 2.70 करोड़ का कलेक्शन किया था। 

आरआरआर 25 मार्च को रिलीज हुई थी और पहले हफ्ते में फिल्म ने 132.59 करोड़ जुटा लिये थे, जबकि दूसरे हफ्ते में 76 करोड़ और तीसरे हफ्ते में 35.20 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। दूसरे और तीसरे हफ्ते में आरआरआर हिंदी के कलेक्शंस में काफी गिरावट आयी, मगर पहले हफ्ते की धमाकेदार रफ्तार ने आरआरआर को संभाल लिया था।

आरआरआर ने ओपनिंग वीकेंड में ही 50 करोड़ का पड़ाव पार कर लिया था, जबकि 100 करोड़ का पड़ाव छूने में इसे 5 दिन लगे। वहीं, 200 करोड़ पार करने में फिल्म ने 13 दिन लिये। अब चौथे हफ्ते में आरआरआर के सामने केजीएफ 2 की चुनौती है, जिसने आते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। इस कन्नड़ फिल्म ने सभी भाषाओं में 134.50 करोड़ (ग्रॉस) की शानदार ओपनिंग ली है। केजीएफ 2 कन्नड़ सिनेमा की पहली फिल्म है, जिसने पैन-इंडिया स्तर पर इतना जबरदस्त प्रदर्शन किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.