विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शनि की कृपा ने Ramayana को किया मालामाल, 24वें दिन 1000 करोड़ से ज्यादा कमाकर रच दिया इतिहास

Published: Sat, 28 Nov 2026 09:54 PM (IST)

Ramayana Box Office Collection Day 24: एक बार फिर रणबीर कपूर की पौराणिक फिल्म रामायणम् ने वीकेंड पर धमाकेदार कलेक्शन किया है।

24वें दिन रामायणम् ने रचा इतिहास। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

24वें दिन रामायणम् ने रचा इतिहास। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. रामायणम् ने 24वें दिन बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास

  2. धुरंधर 2 का रिकॉर्ड तोड़ने से एक कदम दूर है रामायणम्

  3. दुनियाभर में रामायणम् ने 1790 करोड़ के पार किया है कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। न 'गनमास्टर जी9' (Gunmaaster G9) और न ही 'ये प्रेम मोल लिया' (Yeh Prem Mol Liya)... दोनों में से कोई भी हालिया बॉलीवुड फिल्में नितेश तिवारी निर्देशित पौराणिक फिल्म 'रामायणम्' (Ramayana) को पछाड़ नहीं पाईं।

एक्शन थ्रिलर 'गनमास्टर जी9' और फैमिली ड्रामा 'ये प्रेम मोल लिया' की रिलीज से पहले कयास लग रहे थे कि इन फिल्मों के चलते 'रामायणम्' की कमाई पर गहरा असर पड़ सकता है। हालांकि, 24वें दिन की भी बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म की बदशाहत रही। 

रामायणम् ने रचा इतिहास

चार हफ्तों से पहले ही रणबीर कपूर की पौराणिक फिल्म 'रामायणम्' ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। यह फिल्म फास्टेस्ट 1000 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली फिल्म बन चुकी है और यह रिकॉर्ड 24वें दिन बना है।

ramayana

कमाई में आया तगड़ा उछाल

सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, 'रामायणम्' ने 24वें दिन यानी चौथे शनिवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 12.02 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। आज के शुरुआती कमाई को मिलाकर ही 'रामायणम्' ने 1000 करोड़ के पार कमाई कर ली है। फिल्म का टोटल बिजनेस नेट में 1012 करोड़ रुपये के पार है। हालांकि, यह अभी अनुमानित आंकड़ा है।

रामायणम् का डे वाइज कलेक्शन

  • पहला दिन- 64.85 करोड़ रुपये
  • दूसरा दिन- 48.05 करोड़ रुपये
  • तीसरा दिन- 69.80 करोड़ रुपये
  • चौथा दिन- 56.15 करोड़ रुपये
  • पांचवां दिन- 107.50 करोड़ रुपये
  • छठा दिन- 94.10 करोड़ रुपये
  • सातवां दिन- 70.65 करोड़ रुपये
  • आठवां दिन- 53.50 करोड़ रुपये
  • नौवां दिन- 48.10 करोड़ रुपये
  • दसवां दिन- 72.90 करोड़ रुपये
  • ग्यारहवां दिन- 75 करोड़ रुपये
  • बाहरवां दिन- 32 करोड़ रुपये
  • तेहरवां दिन- 28.60 करोड़ रुपये
  • चौदहवां दिन- 23.20 करोड़ रुपये
  • पंद्रहवां दिन- 19.35 करोड़ रुपये
  • सोहलवां दिन- 15.75 करोड़ रुपये
  • सत्रहवां दिन- 27.65 करोड़ रुपये
  • अठारहवां दिन- 35.60 करोड़ रुपये
  • उन्नीसवां दिन- 12.70 करोड़ रुपये
  • बीसवां दिन- 17.50 करोड़ रुपये
  • इक्कीसवां दिन- 9.50 करोड़ रुपये
  • बाइसवां दिन- 9.65 करोड़ रुपये
  • तेइसवां दिन- 8.45 करोड़ रुपये
  • चौबीसवां दिन- 12.02 करोड़ रुपये

इंडियन नेट कलेक्शन- 1,012.57 करोड़ रुपये

ग्रॉस कलेक्शन- 1,209.28 करोड़ रुपये

वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 1790.10 करोड़ रुपये (23 दिन)

रामायणम् पार्ट 2 कब रिलीज होगा?

4000 करोड़ रुपये के बजट में बनी रामायणम् का निर्माण नमित मल्होत्रा ने किया है। फिल्म दो पार्ट में बनी है जिसका पहला पार्ट इन दिनों सिनेमाघरों में धमाल मचा रहा है और दूसरा पार्ट 2028 की दीवाली पर रिलीज होगा। फिल्म में भगवान राम की भूमिका रणबीर कपूर, माता सीता की भूमिका साई पल्लवी और रावण का किरदार यश ने निभाया है।

यह भी पढ़ें- 23वें दिन Ramayana पर बरसी लक्ष्मी कृपा, शुक्रवार को फिल्म ने ग्लोबल Box Office पर छापे करोड़ों

यह भी पढ़ें- दुनियाभर ने जपा 'राम नाम', Ramayana ने गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर कर दिखाया कमाल; 22वें दिन दनादन हुई धनवर्षा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।