विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

9.4 IMDb रेटिंग पाने वाली इमरान हाशमी की Gunmaaster G9 का बॉक्स ऑफिस पर कहर, पहले ही दिन की धांसू कमाई

Published: Sat, 28 Nov 2026 05:27 PM (IST)

इमरान हाशमी की फिल्म 'गनमास्टर जी9' (Gunmaaster G9) ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की है। 

गनमास्टर जी9 ने बॉक्स ऑफिस पर किया तगड़ा कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

गनमास्टर जी9 ने बॉक्स ऑफिस पर किया तगड़ा कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. गनमास्टर जी9 ने पहले दिन की धांसू ओपनिंग

  2. इमरान हाशमी की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर

  3. इमरान हाशमी की फिल्म को मिला तगड़ा रिस्पॉन्स

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आवारापन 2 (Awarapan 2) की सफलता के तीन महीने बाद फिर से इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ने आ गए हैं। उनकी हालिया फिल्म गनमास्टर जी9 (Gunmaaster G9) ने बड़े पर्दे पर पहले ही दिन धमाल मचा दिया है।

'ये प्रेम मोल लिया' के साथ 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म गनमास्टर जी9 इमरान हाशमी के करियर की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। इसने सूरज बड़जात्या निर्देशित फिल्म को भी बड़ी टक्कर दी है। साथ ही रामायणम् (Ramayana) की कमाई पर भी प्रभाव पड़ा है।

गनमास्टर जी9 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

एक्शन थ्रिलर गनमास्टर जी9 को इस वक्त ऑडियंस काफी पसंद कर रही है। फिल्म को एडवांस बुकिंग में जैसा पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था, पहले दिन का कलेक्शन भी वैसा ही रहा। सैकनिल्क के मुताबिक, आदित्य दत्त की फिल्म गनमास्टर जी9 ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 3.65 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।

Emraan Hashmi

ये प्रेम मोल लिया को मिली तगड़ी टक्कर

गनमास्टर जी9 का ग्रॉस कलेक्शन 4.30 करोड़ रुपये है। वहीं, दूसरी ओर ये प्रेम मोल लिया ने पहले दिन 4 करोड़ रुपये से खाता खोला था। फिलहाल, गनमास्टर जी9 भले ही ये प्रेम मोल लिया से चंद लाखों में पीछे रही हो, लेकिन वीकेंड में इमरान की फिल्म की कमाई बढ़ने की उम्मीद है।

दरअसल, 28 नवंबर को आधे दिन में ही इमरान हाशमी की फिल्म गनमास्टर जी9 ने करीब 2 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। ऐसे में उम्मीद है कि पहला वीकेंड इस एक्शन थ्रिलर के लिए धमाकेदार हो सकता है।

गनमास्टर जी9 की कहानी

फिल्म की कहानी ईश्वर (इमरान हाशमी) की है जो पहले एक अपराधी था लेकिन अब सुधरकर डेयरी किसान बन गया है। जब उसके अतीत और परिवार पर खतरा मंडराता है तो उसे मजबूरन वापस हिंसक अंडरवर्ल्ड की दुनिया में लौटना पड़ता है। फिल्म में जेनेलिया देशमुख और अपारशक्ति खुराना ने अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसे IMDb ने 9.4 रेटिंग मिली है। 

यह भी पढ़ें- Gunmaaster G9 X Review: इमरान हाशमी की फिल्म को दर्शकों ने बताया 'तोड़फोड़', क्लाइमैक्स देख रह गए हक्के-बक्के

यह भी पढ़ें- इमरान हाशमी की Gunmaaster G9 पर चली सेंसर की कैंची, रिलीज से पहले बदलने पड़ेंगे सीन्स और डायलॉग?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।