इमरान हाशमी की Gunmaaster G9 पर चली सेंसर की कैंची, रिलीज से पहले बदलने पड़ेंगे सीन्स और डायलॉग?
अभिनेता इमरान हाशमी की फिल्म गनमास्टर जी9 को लेकर इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है।

इमरान हाशमी की फिल्म गनमास्टर जी9 (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
जल्द रिलीज होगी गनमास्टर जी9
सीबीएफसी ने दिए बदलाव के निर्देश
इमरान हाशमी की नई फिल्म गनमास्टर जी9
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता इमरान हाशमी का नाम इस वक्त उनकी अपकमिंग मूवी गनमास्टर जी9 को लेकर चर्चा में बना हुआ है। जल्द ही उनकी ये नई फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, लेकिन इससे पहले सेंसर बोर्ड की तरफ से गनमास्टर जी9 को बड़ा झटका लगता हुआ नजर आ रहा है।
खबर है कि इमरान हाशमी और जेनेलिया डीसूजा स्टारर गनमास्टर जी9 (Gunmaaster G9) पर सेंसर बोर्ड की कैंची चली है और रिलीज से पहले फिल्म में कई सीन्स और डॉयलॉग में बदलाव करने का निर्देश दिया गया है।
गनमास्टर जी9 पर सेंसर बोर्ड का शिकंजा
कोई भी नहीं फिल्म जब रिलीज होने वाली होती है, तो उसको केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड यानी सीबीएफसी की तरफ से सर्टिफिकेट पाने की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है और इसके लिए सेंसर बोर्ड की कमेटी को वह फिल्म दिखाई जाती है। ऐसा ही कुछ हाल ही में इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की गनमास्टर जी9 के साथ हुआ है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म की स्क्रीनिंग देखने के बाद इसमें बदलाव के निर्देश दिए हैं।
-1795672617099.webp)
एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार सेंसर बोर्ड की तरफ से गनमास्टर जी9 में कुछ अश्लील शब्द को तुरंत हटाने का निर्देश दिया है और उनकी जगह पर उपयुक्त शब्दों के इस्तेमाल के लिए कहा गया है। इतना ही नहीं फिल्म के ओपनिंग सीन्स में एक शराब की मशहूर कंपनी के नाम का भी जिक्र था, जिसे बदलने का निर्देश दिया गया है। इस तरह से गनमास्टर जी9 के कुछ सीन्स और संवाद पर सेंसर बोर्ड ने आपत्ति जताई है और बदलाव के निर्देश दिए हैं।
-1795672664875.webp)
आपको बता दें कि फिल्म गनमास्टर जी9 को इसी शुक्रवार यानी 27 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना है। फिल्म का निर्देशन आदित्य दत्त ने किया है और सीबीएफसी की तरफ से फिल्म को ए रेटेड सर्टिफिकेट दिया गया है।
इस मूवी से गनमास्टर जी9 का क्लैश
आवारापन 2 की अपार सफलता के बाद इमरान हाशमी की गनमास्टर जी9 को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है। आपको बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर गनमास्टर जी9 की राह आसान नहीं होगी और इस मूवी का क्लैश निर्देशक सूरज बड़जात्या की फैमिली ड्रामा फिल्म ये प्रेम मोल लिया (Yeh Prem Mol Liya) से होगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।