47 साल पुराना मिथुन दा का गाना, Emraan Hashmi की गनमास्टर जी9 में हुआ रीमेक; बप्पी लहरी के संगीत से हुआ था अमर
अभिनेता इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म गनमास्टर जी9 में मिथुन चक्रवर्ती के एक कल्ट गाने का इस्तेमाल किया गया है।

गनमास्टर जी9 का टाइटल ट्रैक (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HighLights
रिलीज हुआ गनमास्टर जी9 का टाइटल सॉन्ग
मिथुन चक्रवर्ती की क्लट मूवी से रखता है नाता
बप्पी लहरी की दमदार आवाज और संगीत का था जादू
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म धुरंधर में देखा गया था कि सिनेमा जगत की पुरानी फिल्मों के कई गानों को रीमेक किया गया था। अब वही कमाल अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की आने वाली फिल्म गनमास्टर जी9 में देखने को मिलेगा।
गनमास्टर जी9 का टाइटल सॉन्ग रिलीज किया गया है, जिसमें वेटरन एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की 47 साल पुरानी एक कल्ट मूवी के गाने को रीमेक किया गया। जिसे बप्पी लहरी ने अपनी मधुर आवाज और संगीत से तैयार किया था। आइए जानते हैं कि बप्पी और मिथुन दा का पुराना गाना कौन सा है।
गनमास्टर जी9 का टाइटल सॉन्ग रिलीज
अभिनेता इमरान हाशमी ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर अपकमिंग फिल्म गनमास्टर जी9 का टाइटल सॉन्ग (Gunmaaster G9 Title Track) शेयर किया है। इस गाने की शुरुआत में मिथुन चक्रवर्ती और बप्पी लहरी को क्रेडिट दिया गया है। क्योंकि ये इमरान की मूवी का ये सॉन्ग 1979 में आई मिथुन दा की कल्ट क्लासिक फिल्म सुरक्षा के मौसम है गाने का... (Mausam Hai Gaane Ka) गाने का रीमेक है।
यह भी पढ़ें- Gunmaaster G9 Trailer: 'इश्क में आंसू नहीं, खून बहेगा...', इमरान हाशमी का धांसू एक्शन, विलेन बनकर छाए अपारशक्ति
Gunmaaster, Gunmaaster, I Love You, You’re Mine!” 🎶 A MELODY THAT MADE ITS MARK, NOW RETURNS WITH THE GUNMAASTER G9 TITLE TRACK! Originally Composed by #BappiLahiri. Recreated by #VikramMontrose. Singers: #Bassick, Bappi Lahiri, #AnnettePinto and Vikram Montrose. New Lyrics by Bassick. Original Lyrics by #FarooqQaiser. We love you Mithun Da and Bappi Da! ❤️ #GunmaasterG9TitleTrack OUT NOW! #GunmaasterG9 IN CINEMAS 27TH NOVEMBER 2026. Produced by @DeepakMukut #HunarMukut @sangeetaahiroff Presented by @SohamRockstrEnt Pvt Ltd Co producer @shirishvallicha Directed by @adidatt An SRE Studios LLP Production @emraanhashmi @geneliad @Aparshakti @Abhishek_asitis @saregamaglobal @Ad7777Adil @shabinaakhan #KrishnaMukut #SREStudios @PenMovies @PharsFilm #BappiLahiri @iavneetkaur #InayatVerma @bcaunty @sohammukut123 @nishantpitti @tailorshaheb @jndws @thesarim #KeikoNakahara #AnikRVerma #DevendraMurdeshwar @pandeyanup1 @stuntravivarma @RealSatish7 #RajShinde #DevangDesai #GyanendraSingh @teenaparadkar #TrushalaNayak #DhritiNandwani #KhidkiDarwazeStudios
— Emraan Hashmi (@emraanhashmi) November 19, 2026
उस गाने को मशहूर गायक और संगीतकार बप्पी लहरी (Bappi Lahri) ने तैयार किया था। 47 साल बाद अब ये पुराना गाना इमरान हाशमी की फिल्म गनमास्टर जी9 में सुनने को मिलेगा। मौसम है गाने का... को नए वर्जन का रूप देने के लिए संगीतकार विक्रम मोंट्रोज ने अहम भूमिका निभाई है। आपको बता दें कि गनमास्टर जी9 के अब तक कई गाने रिलीज किए जा चुके हैं, जो फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं।

ऐसे में अब मिथुन चक्रवर्ती की सुरक्षा फिल्म के इस पुराने गाने का रीमेक करने का फैसला कितना असरदार साबित होगा, वो तो आने वाला वक्त ही बताएगा। फिलहाल तो सोशल मीडिया पर गनमास्टर जी9 के टाइटल ट्रैक के तौर पर इस गीत की चर्चा खूब हो रही है।
कब रिलीज होगी गनमास्टर जी9
फिल्म आवारापन 2 की अपार सफलता के बाद अब इमरान हाशमी गनमास्टर जी9 के जरिए वापसी करते हुए नजर आएंगे। इस मूवी में उनके साथ अभिनेत्री जेनेलिया डीसूजा भी अहम भूमिका में मौजूद हैं। बात करें इस मूवी की रिलीज डेट के बारे में 27 नवंबर 2026 को ये फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।