हिमेश की धुनें, श्रेया-विशाल की मधुर आवाज, इमरान हाशमी की Gunmaaster G9 का नया गाना हुआ रिलीज
अभिनेता इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म गनमास्टर जी9 का दूसरा गाना रिलीज कर दिया गया है।

गनमास्टर जी9 का दूसरा गाना (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HighLights
रिलीज हुआ गनमास्टर जी9 का दूसरा गाना
श्रेया घोषाल और विशाल मिश्रा ने गाया गीत
इमरान हाशमी और जेनेलिया की केमिस्ट्री कमाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आवारापन 2 की सफलता के बाद आने वाले समय में अभिनेता इमरान हाशमी फिल्म गनमास्टर जी9 (Gunmaaster G9) में नजर आएंगे। लंबे समय में इस मूवी की चर्चा चल रही है, जिसका बड़ा कारण लंबे समय बाद संगीतकार हिमेश रेशमिया की बतौर संगीतकार इमरान हाशमी की फिल्म में वापसी है।
इस बीच अब गनमास्टर जी9 का दूसरा गाना भी रिलीज कर दिया गया है, जिसे गायक विशाल मिश्रा और गायिका श्रेया घोषाल ने अपनी-अपनी मधुर आवाज में गाया है। इसकी जानकारी इमरान हाशमी ने सोशल मीडिया पर दी है।
रिलीज हुआ गनमास्टर जी9 का नया गाना
दरअसल कुछ दिन पहले हिमेश रेशमिया की आवाज में इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) स्टारर गनमास्टर जी9 फिल्म का पहला गाना अफसाना बनाया आपने... को रिलीज किया गया, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। अब गनमास्टर जी9 का दूसरा रोमांटिक सॉन्ग भी सामने आ गया है, जिसके बोल हैं- दो दिन की जिंदगी... (Do Din Ki Zindagi)।
यह भी पढ़ें- Gunmaaster G9 के सेट पर हादसे से बाल-बाल बचे Emraan Hashmi, हवा में पलटी SUV; नीचे खड़ी वैन को मारी टक्कर
-1791963600130.webp)
इस गीत को बॉलीवुड के मशहूर सिंगर्स विशाल मिश्रा (Vishal Mishra) और श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) ने गाया है और हिमेश रेशमिया ने संगीत की धुनों से सजाया है। इसके अलावा गीतकार जुनैद वासी ने इसके लिरिक्स को अपनी कलम से लिखा है। इमरान हाशमी और जेनेलिया डिसूजा पर इस लव सॉन्ग को फिल्माया गया है। इन दोनों कलाकारों के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री काफी कमाल दिख रही है।
LOVE, MUSIC AND A MELODY TO REMEMBER. ❤️🎶 #DoDinKiZindagi, the second song from #GunmaasterG9, is OUT NOW! Composed by #HimeshReshammiya, written by @jndws, and sung by @shreyaghoshal and @VishalMMishra, this melody brings love and emotions together. A Himesh Reshammiya Musical. IN CINEMAS 27TH NOVEMBER 2026. Produced by @DeepakMukut #HunarMukut @sangeetaahiroff Presented by @SohamRockstrEnt Pvt Ltd Co producer @shirishvallicha Directed by @adidatt #GunmaasterG9 IN CINEMAS 27TH NOVEMBER 2026. @geneliad @Aparshakti @Abhishek_asitis @shreyaghoshal @shabinaakhan #KrishnaMukut #SREStudios #SoniaKapoor @himeshmelodies @PenMovies @PharsFilm @iavneetkaur #InayatVerma @bcaunty @sohammukut123 @nishantpitti @tailorshaheb @thesarim #KeikoNakahara #AnikRVerma #DevendraMurdeshwar @pandeyanup1 @stuntravivarma @RealSatish7 #Raj_Shinde #DevangDesai #GyanendraSingh @teenaparadkar #TrushalaNayak #DhritiNandwan #KhidkiDarwazeStudios
— Emraan Hashmi (@emraanhashmi) October 14, 2026
गनमास्टर जी9 के दूसरे गीत दो दिन की जिंदगी... का लेटेस्ट वीडियो इमरान हाशमी ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर शेयर किया है, जो सुनने और देखने में आपके दिल को सुकून पहुंचाएगा। कुल मिलाकर कहा जाए तो गनमास्टर जी9 का ये नया गाना वाकई कमाल है, जिसमें हिमेश रेशमिया के पुराने गानों का चार्म भी आसानी से महसूस किया जा सकता है।
कब रिलीज होगी गनमास्टर जी9
इमरान हाशमी की पिछली फिल्म आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। ऐसे में गनमास्टर जी9 से फैंस को काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। फिल्म के टीजर और गानों को लेकर फैंस में जो उत्साह है, उससे देखकर ये कहा जा सकता है कि इमरान की अपकमिंग मूवी भी कमाल कर सकती है। बता दें कि गनमास्टर जी9 को आने वाले 27 नवंबर को दुनियाभर के सिेनमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
