Gunmaaster G9 के सेट पर हादसे से बाल-बाल बचे Emraan Hashmi, हवा में पलटी SUV; नीचे खड़ी वैन को मारी टक्कर
फिल्म 'गनमास्टर G9' के सेट पर एक खतरनाक कार-फ्लिप स्टंट के दौरान इमरान हाशमी बाल-बाल बचे। हवा में पलटी SUV उनके बेहद करीब गिरी।

इमरान हाशमी के साथ हुआ हादसा
HighLights
इमरान हाशमी 'गनमास्टर G9' सेट पर हादसे से बचे
कार-फ्लिप स्टंट के दौरान SUV हवा में पलटी
एक्टर के करीब गिरी गाड़ी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) के साथ उनकी अपकमिंग फिल्म 'गनमास्टर G9' (Gunmaaster G9) के सेट पर एक हादसा हो गया। एक खतरनाक कार-फ्लिप स्टंट शूट करते समय एक्टर बाल-बाल बचे।
शूटिंग के दौरान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक SUV हवा में पलटकर नीचे खड़ी वैन पर गिरती है और एक्टर के बेहद करीब पहुंच जाती है।
एक स्टंट सीन के दौरान क्रेन से लटकी हुई SUV अचानक पलट गई। वीडियो में आसपास क्रू मेंबर्स भी दिखाई दे रहे हैं जब एक क्रेन से लटकी कार अचानक ही हवा में फ्लिप कर जाती है। इसे पीछे चल रही काली वैन की छत पर गिरना था।
इमरान हाशमी के बेहद करीब थी गाड़ी
यह बेहद खतरनाक हो सकता था क्योंकि गाड़ी इमरान हाशमी के बहुत करीब आ गई थी। हालांकि, किसी के घायल होने की खबर नहीं है। 'गनमास्टर G9' के मेकर्स ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि यह घटना पहले से तय एक्शन सीन का हिस्सा थी या शूटिंग के दौरान कुछ गड़बड़ हो गई। शूटिंग की जगह के बारे में भी अभी तक कोई जानकारी नहीं है।
-1791957570993.webp)
यह पहली बार नहीं है जब फिल्म की शूटिंग में कोई दिक्कत आई हो। इससे पहले हरिद्वार में हुई एक घटना पर लोगों ने काफी हंगामा किया था। एक बार और कैफे के बोर्ड को असली बार समझकर लोगों ने हंगामा किया था।
View this post on Instagram
कब रिलीज हो रही फिल्म?
आदित्य दत्त के निर्देशन में बनी फिल्म 'गनमास्टर G9' में इमरान हाशमी, जेनेलिया देशमुख, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह एक्शन-रोमांटिक फिल्म 27 नवंबर, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
फिल्म के निर्माताओं ने अगस्त में इसकी पहली झलक रिलीज की थी। इमरान हाशमी इसमें ईश्वर नाम के एक व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं जो एक डेयरी फार्म का मालिक है।
