विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gunmaaster G9 Trailer: 'इश्क में आंसू नहीं, खून बहेगा...', इमरान हाशमी का धांसू एक्शन, विलेन बनकर छाए अपारशक्ति

Published: Wed, 11 Nov 2026 04:33 PM (IST)

Gunmaaster G9 Trailer: इमरान हाशमी की आगामी फिल्म गनमास्टर जी9 का ट्रेलर जारी हो गया है। फिल्म में अपारशक्ति खुराना और जेनेलिया देशमुख भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

गनमास्टर जी9 का ट्रेलर आउट। फोटो क्रेडिट- यूट्यूब

गनमास्टर जी9 का ट्रेलर आउट। फोटो क्रेडिट- यूट्यूब

HighLights

  1. गनमास्टर जी9 का ट्रेलर हुआ रिलीज

  2. 27 नवंबर को रिलीज हो रही है फिल्म

  3. पहली बार जेनेलिया के साथ दिखेंगे एक्टर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'आवारापन 2' के बाद इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) फिर से बड़े पर्दे पर धुआंधार एक्शन करने आ रहे हैं। उनकी आगामी फिल्म 'गनमास्टर जी9' (Gunmaaster G9) का ट्रेलर जारी हो गया है।

आदित्य दत्त के निर्देशन में बनी 'गनमास्टर जी9' के टीजर और पोस्टर ने ही दर्शकों के बीच फिल्म के प्रति बेताबी बढ़ा दी थी। अब फिल्म का ट्रेलर आ गया है जिसने उत्सुकता डबल कर दी है। ट्रेलर में रोमांस, इमोशन और एक्शन कूट-कूटकर भरा है।

गनमास्टर जी9 का ट्रेलर आउट

बुधवार को 'गनमास्टर जी9' का ट्रेलर जारी किया गया जिसकी शुरुआत इमरान हाशमी के दमदार डायलॉग और एक्शन से होती है। फिल्म में कड़क अंदाज में उन्होंने एक्शन से सबके पसीने छुड़ाए।

फिल्म में जेनेलिया देशमुख (Genelia Deshmukh) के साथ उनका रोमांस और अपारशक्ति खुराना (Aparshakti Khurana) के साथ उनकी दुश्मनी देखने लायक होती है। फिल्म में इश्क, एक्शन से ज्यादा डायलॉग्स दमदार हैं।

इमरान हाशमी के डायलॉग्स-

पुजारी अपने तिलक, मियाबाई अपना ईमान और हम अपने इश्क को सिर पर सजाकर रखते हैं, पर एक दिन किसी ने उन्हें कदमों पर गिराकर रौंद डाला...

मैं तुम्हें हंसा भले न सकूं लेकिन कभी किसी को तुम्हें रुलाने नहीं दूंगा...

गलत इंट्रो मत दे राणा। गुंडा नहीं था, मास्टर था अपनी फील्ड का...

मेरे प्यार और परिवार की ओर किसी ने देखा भी तो उनकी आंख फोड़ दूंगा...

एक-एक को मारकर मैं चिता पर नहीं लेटाऊंगा, पहले चिता पर लेटाऊंगा और फिर मारूंगा...

इश्क में आंसू बहाने का रिवाज है, लेकिन मैं खून बहाऊंगा...

इमरान हाशमी की तरह अपारशक्ति खुराना और जेनेलिया डिसूजा के डायलॉग्स भी दमदार हैं।

अपारशक्ति का दिखा खलनायक अंदाज

ट्रेलर में अपारशक्ति का खतरनाक खलनायक अंदाज देखने को मिल रहा है। लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक्शन के साथ-साथ बैकग्राउंड में हिमेश रेशमिया का म्यूजिक भी दमदार लगता है। बात करें रिलीज डेट की तो आदित्य दत्त निर्देशित फिल्म 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- हिमेश की धुनें, श्रेया-विशाल की मधुर आवाज, इमरान हाशमी की Gunmaaster G9 का नया गाना हुआ रिलीज

यह भी पढ़ें- Gunmaaster G9 के सेट पर हादसे से बाल-बाल बचे Emraan Hashmi, हवा में पलटी SUV; नीचे खड़ी वैन को मारी टक्कर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।