विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इमरान हाशमी की Gunmaaster G9 के लिए सिरदर्द बनेगी Yeh Prem Mol Liya? रिलीज से पहले की धांसू कमाई; जबरदस्त है बज

Published: Wed, 25 Nov 2026 05:29 PM (IST)

27 नवंबर को इमरान हाश्मी की फिल्म गनमास्टर जी9 और आयुष्मान खुराना की 'ये प्रेम मोल लिया' के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। एडवांस बुकिंग में ये प्रेम मोल लिया अच्छी कमाई कर रही है। पहले दिन मूवी कितने करोड़ से ओपनिंग ले सकती है, पढ़ें डिटेल्स। 

ये प्रेम मोल लिया एडवांस बुकिंग कलेक्शन/ फोटो- इंस्टाग्राम

ये प्रेम मोल लिया एडवांस बुकिंग कलेक्शन/ फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. एडवांस बुकिंग में ये प्रेम मोल लिया की शानदार कमाई

  2. पहले दिन आयुष्मान की फिल्म 6 करोड़ की कर सकती है ओपनिंग

  3. इमरान हाश्मी की गनमास्टर जी9 के साथ है टक्कर

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस पर इस शुक्रवार को दो अलग मिजाज की फिल्में रिलीज हो रही हैं। एक तरफ जहां राजश्री प्रोडक्शन की आयुष्मान खुराना और शरवरी स्टारर फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' रिलीज हो रही है। तो वहीं दूसरी तरफ इमरान हाश्मी (Emraan Hashmi) और जेनेलिया डिसूजा गनमास्टर जी9 (Gunmaaster G9) भी उसी दिन थिएटर्स में आ रही है।

ये प्रेम मोल लिया (Yeh Prem Mol Liya) का बज काफी ज्यादा है। एडवांस बुकिंग में भी मूवी धड़ाधड़ नोट छाप रही है। क्या पहले दिन कमाई के मामले में ये प्रेम मोल लिया, इमरान हाश्मी की गनमास्टर जी9 को पीछे छोड़ पाएगी? नीचे देखें मूवी की प्री-रिलीज बुकिंग कमाई के आंकड़ें।

ये प्रेम मोल लिया की एडवांस बुकिंग में इतनी कमाई

सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी 'ये प्रेम मोल लिया' की भारत में एडवांस बुकिंग 24 नवंबर को शुरू हुई थी। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, मूवी की अब तक 35,006 के आसपास की टिकट बिक्री हुई है। मूवी को फिलहाल 25 तारीख की शाम 5 बजे तक 2,080 शोज मिले हैं और इसकी 7% की ऑक्यूपेंसी है। 

30 हजार से अधिक टिकटों की बिक्री के साथ ये प्रेम मोल लिया अभी तक 95.06 लाख तक की कमाई कर चुकी है। एडवांस बुकिंग में मूवी की कमाई हर मिनट तेजी से बढ़ रही है। हालांकि, इमरान हाश्मी की फिल्म 'गनमास्टर जी9' प्री-बुकिंग में  ये प्रेम मोल लिया को कड़ी टक्कर दे रही है। गनमास्टर जी9 ने 40 हजार से अधिक टिकटें सोल्ड आउट की हैं, जिससे इसकी कमाई 90 लाख तक पहुंच गई है।

Untitled Design - 2026-11-25T172008.490

ये प्रेम मोल लिया से पहले दिन कमाई की कितनी उम्मीद? 

आयुष्मान खुराना और शरवरी की मूवी की जब घोषणा हुई थी, तो लोगों में ये प्रेम मोल लिया को लेकर ज्यादा एक्साइटमेंट नहीं था, लेकिन जब मूवी का ट्रेलर रिलीज हुआ, तो शादीशुदा जिंदगी के अलग कॉन्सेप्ट की वजह से मूवी का बज काफी ज्यादा बढ़ गया। जिसने भी पारिवारिक फिल्म का ट्रेलर देखा, वो उसकी तारीफ करता नहीं थका। जैसे-जैसे ये प्रेम मोल लिया रिलीज के करीब पहुंच रही है, इसका बज और भी बढ़ता जा रहा है, जो मूवी को शुक्रवार की ओपनिंग डे कमाई में फायदा दिला सकता है। 

पहले दिन की एडवांस बुकिंग कमाई और मूवी के बज को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि ये प्रेम मोल लिया पहले दिन 6 से 7 करोड़ के बीच की ओपनिंग लेगी। आयुष्मान खुराना-शरवरी की फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' की टिकट प्राइज फिलहाल 250 से 300 रुपए के आसपास हैं।

ये प्रेम मोल लिया प्री-रिलीज कलेक्शन  95.06 लाख 
टिकट सोल्ड आउट 35,006 
ऑक्यूपेंसी  7%
शोज  2,080
ओपनिंग डे कलेक्शन एक्सपेक्टेड  6 टू 7 करोड़

यह भी पढ़ें- Yeh Prem Mol Liya ने रिलीज से पहले ही बनाया महा-रिकॉर्ड, हिमेश रेशमिया के गानों ने पार किया 1 अरब व्यूज का आंकड़ा

यह भी पढ़ें- '100 में से 100...' Yeh Prem Mol Liya का पहला रिव्यू छू लेगा आपका दिल, फिल्म देखकर आंखों में आ गए आंसू

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।