'100 में से 100...' Yeh Prem Mol Liya का पहला रिव्यू छू लेगा आपका दिल, फिल्म देखकर आंखों में आ गए आंसू
Yeh Prem Mol Liya First Review: आयुष्मान खुराना और शरवरी स्टारर फिल्म ये प्रेम मोल लिया का पहला रिव्यू सामने आ गया है।

ये प्रेम मोल लिया का पहला रिव्यू आउट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
HighLights
रिलीज से पहले आया ये प्रेम मोल लिया का रिव्यू
पहला रिव्यू जानकर इमोशनल हुए सूरज बड़जात्या
बिना किसी कट के पास हुई ये प्रेम मोल लिया
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सूरज बड़जात्या एक बार फिर फैमिली ड्रामा लेकर बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। उनकी आगामी फिल्म ये प्रेम मोल लिया (Yeh Prem Mol Liya) काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। फिल्म तीन दिन बाद सिनेमाघरों में आ रही है और इससे पहले ही फर्स्ट रिव्यू सामने आ गया है।
आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और शरवरी (Sharvari) स्टारर फिल्म 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के ट्रेलर को लोगों ने खूब पसंद किया था। अब फिल्म का पहला रिव्यू भी सामने आ गया है जिसे 100/100 बताया गया। फिल्म का रिव्यू जानकर सूरज बड़जात्या भी भावुक हो गए।
अनुपम खेर की मां ने किया रिव्यू
ये प्रेम मोल लिया का पहला रिव्यू किसी और ने नहीं, बल्कि अनुपम खेर (Anupam Kher) की मां दुलारी खेर (Dulari Kher) ने किया है। हाल ही में वह अपने बेटे अनुपम के साथ फिल्म देखने गईं और इसका वीडियो एक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। फिल्म देखने के बाद उनकी मां बहुत खुश नजर आईं और हैंड जेस्चर के साथ बताया कि फिल्म शानदार थी। उन्होंने सूरज बड़जात्या को भी गले लगाकर तारीफ की।
फिल्म देखकर रोने लगी थीं अनुपम खेर की मां
वीडियो में नजर आ रहे सूरज बड़जात्या, अनुपम की मां से अपनी फिल्म को मिल रही तारीफ सुनकर इमोशनल दिख रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा कि उनकी मां ने फिल्म को 100 में से 100 दिए हैं। उन्होंने आगे कहा, "फिल्म देखते हुए मां कभी हंसी तो कभी रोईं। बाहर आकर उन्होंने सूरज बड़जात्या को तीन-चार बार गले लगाया। फिर बार-बार हाथ से वही इशारा करती रहीं जिसका मतलब है- 'बहुत बढ़िया।' मां का रिव्यू आप इस वीडियो में देखिए। उनके चेहरे पर सब लिखा है।"
अभी-अभी माँ के साथ ‘ये प्रेम मोल लिया’ देखकर बाहर निकला हूँ। और माँ ने फ़िल्म को दिए हैं सौ में से सौ नंबर! अब माँ के सौ में से सौ का मतलब है… सौ में से सौ! 😊❤️ फ़िल्म देखते हुए माँ कभी हँसीं, कभी रोईं। और बाहर आकर सूरज बड़जात्या को तीन-चार बार गले लगाया। फिर बार-बार हाथ से वही इशारा करती रहीं, जिसका मतलब है, “बहुत बढ़िया!” माँ का रिव्यू आप इस वीडियो में देखिए। उनके चेहरे पर सब लिखा है।❤️🥹❤️ फ़िल्म मुझे भी कमाल की लगी। उस पर मैं कल बात करूँगा। आज पहले माँ की सुनिए! जय माता की!❤️❤️❤️ #DulariRocks #SoorajBarjatya #YehPremMolLiya @rajshrifilms
— Anupam Kher (@AnupamPKher) November 23, 2026
ये प्रेम मोल लिया पर नहीं चली सेंसर बोर्ड की कैंची
आपको बता दें कि अनुपम खेर भी ये प्रेम मोल लिया का हिस्सा हैं। वह आयुष्मान खुराना के दादा का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म की कहानी दामाद का अपने परिवार के साथ बीवी के घर में रहने और पुरानी रीति को बदलने के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म को सेंसर बोर्ड से बिना किसी कट के U/A 13+ सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया गया है और इसे 27 नवंबर को बड़े पर्दे पर उतारा जाएगा।
यह भी पढ़ें- थिएटर्स के बाद OTT पर Yeh Prem Mol Liya सिखाएगा पारिवारिक पाठ, कब और कहां देखें आयुष्मान-शरवरी की फिल्म?
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।