दीवाली परंपराओं पर आयुष्मान खुराना की राय, बचपन में छोटे भाई संग ऐसे मनाते थे त्योहार
दीवाली फेस्टिवल को महत्व और बचपन की यादों को लेकर हाल ही में अभिनेता आयुष्मान खुराना ने खुलकर बात की है।

अभिनेता आयुष्मान खुराना (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
HighLights
दीवाली सेलिब्रेशन का आयुष्मान ने खोला राज
बचपन में ऐसे मनाते थे दीवाली का त्योहार
इस मूवी में नजर आएंगे आयुष्मान खुराना
स्मिता श्रीवास्तव, मुंबई: अभिनेता आयुष्मान खुराना के लिए दीवाली का मतलब सिर्फ रोशनी, मिठाइयां और जश्न नहीं, बल्कि परिवार के साथ घर पर होना है। यही वजह है कि कितना भी व्यस्त क्यों न हो, दीवाली पर चंडीगढ़ जाना उनके लिए जरूरी है।
आगामी दिनों में सूरज बड़जात्या निर्देशित फिल्म ये प्रेम मोल लिया में नजर आने वाले आयुष्मान ने लेखक और निर्देशिका पत्नी ताहिरा कश्यप के साथ त्योहार की जिम्मेदारियां बांटने से लेकर बचपन की यादों को फिर से जीने तक साझा किए दीवाली से जुड़े कई दिलचस्प किस्से।
आपके लिए दीवाली का असली मतलब क्या है? बचपन में दीवाली की क्या यादें हैं?
मेरे लिए दीवाली का असली मायने घर है, क्योंकि मुझे लगता है हर एक राज्य का अपना एक कल्चर और पसंदीदा फेस्टिवल होता है। उत्तर भारत में दीवाली सबसे ज्यादा सेलिब्रेट की जाती है, खासकर हमारे घरों में दीवाली सबसे स्पेशल होती है।
यह भी पढ़ें- तुषार कपूर के बाद Ayushmann Khurrana को मिली लॉरेंस गैंग से धमकी, ऑडियो मैसेज भेजकर मांगे करोड़ों रुपये
-1794216030738.webp)
यह वो टाइम होता है जब सबका घर पर होना बहुत जरूरी होता है तो बचपन से दीवाली परिवार के साथ ही मनाई है और अभी वही करते हैं। मैं कभी भी वैसे काम से छुट्टी नहीं लेता हूं लेकिन दीवाली पर तो मुझे चंडीगढ़ जाना ही जाना है। उसके तो मुझे छुट्टी चाहिए ही चाहिए और किसी त्योहार की छुट्टी हो न हो, दीवाली की छुट्टी सबसे जरूरी है।
चंडीगढ़ में बचपन की दीवाली की कोई खास याद?
खास यही है हमारे घर में लक्ष्मी पूजन मम्मी ही करती है। पूजा अलग-अलग तरीके से सभी के यहां होती है। हमें एक बुकलेट दी जाती थी ताकि हम उसे पढ़ सकें सही से जबकि मम्मी को सारी चीजें रटी हुई होती हैं तो वो जल्दी-जल्दी बोलती थीं, हम पीछे कैचअप करने के लिए हमेशा कुछ गलत बोल देते थे तो मैं और मेरा भाई अपारशक्ति खुराना हमेशा फंसते थे। बचपन की वो याद बहुत प्यारी है। हालांकि त्योहार मनाने की वो एनर्जी अभी भी है। मां अभी भी पूजा करती हैं और हम उनके साथ सही बोलने की कोशिश करते हैं।
दीवाली पर कौन ज्यादा जिम्मेदारियां उठाता है?
दीवाली पर ज्यादा जिम्मेदारी मेरी होती हैं क्योंकि ताहिरा का परिवार आधा हिंदू और आधा सिख है। मेरे माता पिता दोनों हिंदू हैं तो दीवाली को मनाने की परंपरा हमेशा से रही है। अगर पार्टी है तो जिम्मदारी ताहिरा उठाती है अगर पूजा पाठ का काम है तो मैं देखता हूं।
-1794216053384.webp)
इस बार आपने दीवाली पार्टी इतनी जल्दी क्यों रखी और पार्टी में किन बातों पर खास ध्यान रहता है?
संभवत: इस बार सबसे पहली दीवाली पार्टी हमारे से ही हुई है। उसका कारण ये था कि मेरी दो फिल्में अभी आई हैं और मेरे पास वही दो दिन छुट्टी भी थे। फिल्म उड़ता तीर का प्रमोशन खत्म हुआ है वहीं ये प्रेम मोल लिया का अभी शुरू हुआ है। इसलिए हमने सबसे जल्दी कर लिया। दीवाली पार्टी पर हमारे कोई थीम नहीं होती। सब पारंरिक परिधानों में आते हैं वही हमारे लिए दीवाली की एक थीम है।
बाकी पार्टी खत्म होने के बाद जब मेहमान चले जाते हैं और घर बिल्कुल शांत हो जाता है, यही बात खुशी देती है कि सब खुश होकर गए हैं। सबने अच्छे से खाना खाया जीभरकर डांस किया है और खुलकर ठहाके लगाए। अगर कोई बोले बिल्कुल घर जैसा माहौल था, ऐसा लगा अपने घर पर बैठे हैं तो इससे बड़ी बात कोई और नहीं हो सकती। वैसे तो खाने के इर्द गिर्द ही मेरी जिंदगी घूमती है लेकिन पार्टी में मेहमानों को अटेंड करने की वजह से मुझे खाना खाने का समय नहीं मिलता तो मैं या तो सबसे पहले खाना खाता हूं या पार्टी खत्म होने के बाद। बीच में खाना नहीं
खाता हूं।
दीवाली की तैयारी में बच्चों का कितना योगदान होता है?
मेरी बेटी फिर भी बहुत ही देसी है तो जितने भी बॉलीवुड गाने होते हैं, उसको डांस करना बहुत पसंद है, हम दोनों डांस करते हैं। उनका योगदान प्लेलिस्ट में होता है। बेटा थोड़ा में इंट्रोवर्ट है। उसको म्यूजिक का गाना गाने का ज्यादा शौक है, तो उसके दोस्त आते हैं वो अंदर गिटार पर उसके साथ लगा रहता है तो ज्यादा घुल-मिलने वाली मेरी बेटी है सारे मेहमानों के साथ। बेटा अपने में गिटार में व्यस्त रहता है।
फिल्मों में दीवाली को तो रोशनी, खुशियों के तौर पर दिखाया जाता है। यह प्रेम मोल लिया में भी दीवाली का
सीक्वेंस है?
निश्चित रुप से फिल्म में दीवाली का सीन है। सेट पर माहौल बहुत खूबसूरत था। मतलब रंगोली हमने बनाई हुई है, और ये झूमका पटोला गाना है, जिसमें शरवरी और घर की सारी औरतें महिलाएं डांस कर रही हैं, वो दीवाली के त्योहार पर ही गाना आता है। सूरज जी की फिल्मों का त्योहारों से बहुत ज्यादा स्ट्रांग रिलेशन होता है। ये प्रेम मोल लिया में तीन त्योहार दिखाए गए हैं हमारी फिल्म में।
-1794216096913.webp)
नवरात्री की दांडिया है और प्रीक्लाइमैक्स में दीवाली है और क्लाइमैक्स में छठ पूजा है। त्योहरों का जश्न मनाती है यह फिल्म। मैं पंजाबी हूं हमारे यहां छठ पूजा नहीं होती। शर्वरी मराठी है, उसके घर में छठ पूजा नहीं होती। तो यही एक ऐसा फेस्टिवल था जिससे इतने करीब से पहली बार हमारा परिचय हुआ।
इसके अलावा फिल्म में करीब अस्सी प्रतिशत पारंपरिक कपड़े ही पहने हैं, कुर्ता है, शेरवानी है, पैंट है। ऊंचाई फिल्म की रिलीज के करीब चार साल बाद सूरज जी की यह प्रेम मोल लिया आ रही है। उनकी फिल्में पारिवारिक होती है, लेकिन किसी शादी पर लंबे अंतराल के बाद आ रही है। उनकी फिल्म ही एक तरीका का त्योहार है।
फिल्मों में त्योहार को शामिल करना क्यों जरूरी लगता है आपको?
अगर हम 90 प्रतिशत भारतीयों के साथ कनेक्ट करना चाहते हैं तो त्योहारों के साथ जुड़ना बहुत जरूरी है फिल्मों के जरिए। तीन खास चीजें बताई थीं सूरज जी ने, जो सीखी है मैंने उनसे। पहली बात कि त्योहार का होना, दूसरा फिल्म के अंदर भोजन का होना । ऐसा भोजन परोसा जाए देखने वाले को भूख लग जाए। और तीसरा बैकग्राउंड म्यूजिक के लिए जगह होना। ये तीन चीजें उन्होंने मुझे समझाई थीं।
यह पहली बार मैंने किसी डायरेक्टर से सुना। वह हिंदुस्तान की हमारी संस्कृति को बहुत अच्छी तरह से जानते हैं। सूरज बड़जात्या और राजश्री फिल्म्स परिवारों ने हमेशा संयुक्त फैमिली ही दिखाई गई है, क्योंकि सूरज खुद संयुक्त परिवार में रहते हैं। बड़े शहरों में न्यूक्लियर परिवार आ गई हैं, तो हां, ये रिश्तों की अहमियत है, इसकी क्या खासियत है और जो ग्राउंडिंग आपको ये रिश्ते देते हैं, ये आपको सीखने को मिलता है सूरज बड़जात्या की फिल्मों से।
फिल्मों में के आने के बाद कौन सी दीवाली सबसे यादगार रही और क्यों?
हर दीवाली। तीन साल पहले पापा का देहांत हो गया। अब सबसे आगे मैं बैठा हूं, क्योंकि पापा चले गए, तो मुझे पहली बार अब ऐसा लगता है कि मैं बड़ा हो गया हूं। पहले मैं हमेशा बच्चों के साथ पीछे बैठा होता था। हमेशा घर का बच्चा ही रहा हूं, लेकिन पिताजी जाने के बाद लगता है कि मेरे ऊपर जिम्मेदारी आ गई है। बाकी पहली फिल्म के बाद की दीवाली बहुत खास थी।
-1794216126396.webp)
एक अलग तरह का एक प्यार मिला था चंडीगढ़ से क्योंकि जैसे ही मैं चंडीगढ़ लैंड किया था तो मुझसे मिलने एक भीड़-उमड़ पड़ी थी। तब मुझे पता नहीं था कि सिक्योरिटी गार्ड रखना होता है या नहीं रखना होता। मुझे लगा कि मेरा शहर है, तो यहां क्या समस्या होगी, लेकिन अचानक से ही बहुत भीड़ आ गई थी मेरी तरफ और मुझे बाहर निकलने में ही तकरीबन आधा घंटा लगगया था। तो ये पहली दीवाली थी मेरे लिए, उसका स्वागत ही बहुत भव्य, उत्सव रूप से हुआ।
दीवाली पर सबसे ज्यादा, शापिंग करना कौन पसंद करता है आप या ताहिरा?
हम दोनों नहीं करते। हम दोनों को शापिंग का इतना शौक नहीं है। हालांकि हम दीवाली पर रिश्तेदारों के लिए गिफ्ट्स खरीदते हैं, वो पारिवारिक प्रथा है। मेरी मां निश्चित रुप से सबसे ज्यादा तोहफे परिवार के लिए लेती हैं।
अपारशक्ति और आप बचपन में दीवाली को लेकर कोई खास चीज करते थे?
हम लोग दीवाली पर बड़ी-सी परात में करीब पचास दीये रखकर घर के हर एक कमरे, हर कोने में खुद अपने हाथ से रखते थे। तुलसी मां के पौधे के पास दीया रखते थे तो ये प्रथा चली आ रही है हमेशा से। दूसरा हम अपने आपको एक आजादी देते हैं दीवाली के टाइम पर कि हम कुछ भी खा सकते हैं।
आधा किलो मिठाई तो हम एक टाइम पर खत्म कर देते हैं। जैसे पूजा खत्म होती है तो आधा किलो मिठाई, और एक मिक्स मिक्स मिठाई आती है, जिसके अंदर गुलाब जामुन, रसगुल्ला हर तरीके की मिठाई होती है, एक-एक हम सब खत्म कर लेते हैं। ये हमारे परंपरा रही है दीवाली पूजा के बाद।
उड़ता तीर के सीक्वल की भी खबरें हैं ?
मुझे उड़ता तीर को शूट करने में बहुत मजा आया क्योंकि बहुत ही दिलचस्प और अलग किस्म की फिल्म है, जो मैं अपना जानर मानता हूं। क्योंकि इस तरह की फिल्मों के लिए मैं जाना गया हूं जो बिल्कुल ही अलग हो। मैं खुश हूं कि लोगों को ये फिल्म पसंद आई। अब निर्देशक आकाश कौशिक पर निर्भर करता है कि पार्ट टू में क्या वो करना चाहते हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।