तुषार कपूर के बाद Ayushmann Khurrana को मिली लॉरेंस गैंग से धमकी, ऑडियो मैसेज भेजकर मांगे करोड़ों रुपये
अभिनेता आयुष्मान खुराना को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर करोड़ों रुपये की फिरौती का ऑडियो मैसेज मिला है, जिसकी मुंबई पुलिस जांच कर रही है।

आयुष्मान खुराना को मिली बिश्नोई गैंग से धमकी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
HighLights
आयुष्मान खुराना को मिली धमकी
ऑडियो मैसेज में करोड़ों रुपये की फिरौती मांगी
मुंबई पुलिस कर रही मामले की जांच
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) को लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi Gang) के नाम पर एक धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिला है, जिसमें उनसे करोड़ों रुपये की फिरौती (Extortion) मांगी गई है।
ऑडियो भेजकर मांगी फिरौती
अभिनेता को कथित तौर पर एक ऑडियो क्लिप भेजी गई है। संदेश भेजने वाले शख्स ने खुद को लॉरेंस गैंग का सदस्य बताया है और करोड़ों रुपये की मांग की है। मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, मैसेज भेजने वाले ने अभिनेता से करोड़ों रुपयों की मांग की है।
पुलिस फिलहाल इस धमकी की जांच कर रही है और भेजने वाले द्वारा बताई गई पहचान की पुष्टि कर रही है। जांच के हिस्से के तौर पर, अधिकारी इस ऑडियो संदेश की तुलना अपने रिकॉर्ड में मौजूद, उसी नाम वाले व्यक्ति की रिकॉर्डिंग से कर रहे हैं।
Bollywood actor Ayushmann Khurrana has received a threatening audio message in which the sender claimed to be associated with the Lawrence gang and demanded crores of rupees. Police are verifying the sender's claimed identity by comparing the audio with recordings of a person with the same name in their records: Mumbai Police Sources
— IANS (@ians_india) November 4, 2026
पुलिस कर रही मामले की जांच
मामले की जांच अभी चल रही है और भेजने वाले का लॉरेंस गैंग से कथित संबंध अभी तक साबित नहीं हुआ है।
यह घटना अभिनेता तुषार कपूर को मिली एक धमकी के कुछ दिनों बाद हुई है। धमकी देने वाले व्यक्ति ने खुद को गैंगस्टर 'हरी बॉक्सर' बताया और कथित तौर पर 5 करोड़ रुपये की मांग की।
-1793777698373.webp)
हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हरी बॉक्सर से जुड़ी पिछली धमकियों के साथ आवाज का मिलान करने पर पता चला कि कॉल करने वाला व्यक्ति वह गैंगस्टर नहीं था, जिसका उसने दावा किया था। यह घटनाक्रम मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ के आवास के बाहर हुई गोलीबारी की घटना के बाद सामने आया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।