विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवबंद के लाल का कमाल, फिल्म 'उड़ता तीर' में नेगेटिव रोल से छाए अखलद हुसैन

Published: Wed, 04 Nov 2026 11:52 AM (IST)

देवबंद के अखलद हुसैन ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'उड़ता तीर' में नकारात्मक भूमिका निभाकर दर्शकों का ध्यान ...और पढ़ें

अभिनेता अखलद हुसैन। जागरण

अभिनेता अखलद हुसैन। जागरण

HighLights

  1. अखलद हुसैन ने फिल्म 'उड़ता तीर' में नकारात्मक भूमिका निभाई।

  2. आयुष्मान खुराना और सारा अली खान के साथ स्क्रीन साझा की।

  3. अभिनय करियर की शुरुआत दिल्ली के थिएटर ग्रुप से की।

संवाद सहयोगी, जागरण देवबंद। भारतीय मनोरंजन जगत में अपनी बेहतरीन अदाकारी से पहचान बना रहे देवबंद के युवा अखलद हुसैन हाल ही में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई फिल्म उड़ता तीर में नजर आए है और इसे लेकर वह इन दिनों काफी चर्चा में हैं।

धर्मा प्रोडक्शंस और सिख्या एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म में अखलद ने नेगेटिव रोल किया है। आयुष्मान खुराना और सारा अली खान जैसे चर्चित कलाकारों के साथ स्क्रीन साझा करना उनके अभिनय सफर की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई उड़ता तीर अखलद हुसैन ने अपने नकारात्मक किरदार को प्रभावशाली अंदाज में निभाया है। अखलद बताते हैं कि उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत दिल्ली के प्रतिष्ठित अस्मिता थिएटर ग्रुप के साथ रंगमंच से की थी।

थिएटर में अभिनय की बारीकियां सीखने के बाद उन्होंने टेलीविजन और फिल्मों की दुनिया में कदम रखा। वह बालीवुड फिल्म मेरे देश की धरती में भी अभिनय कर चुके हैं।

इसके अलावा वर्ष 2017 में आई शार्ट फिल्म च्वाइस का लेखन करने के साथ उसमें अभिनय भी किया। वहीं, टेलीविजन की दुनिया में भी अखलद अपनी पहचान बना चुके हैं। अखलद स्टार प्लस के लोकप्रिय धारावाहिक कसौटी जिंदगी की-2 में अहम भूमिका निभाने के साथ सावधान इंडिया और क्राइम पेट्रोल जैसे चर्चित कार्यक्रमों में भी नजर आ चुके हैं।

अब फिल्म उड़ता तीर में नकारात्मक भूमिका के जरिए अखलद हुसैन ने बड़े पर्दे पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। थिएटर से शुरू हुआ उनका सफर अब टेलीविजन और मुख्यधारा के सिनेमा तक पहुंच चुका है।

यह भी पढ़ें- 80 लाख के भैंसे से हर महीने 1 लाख की कमाई, 15.80 क्विंटल के 'अर्जुन राणा' को देखने मेरठ में उमड़े लोग 



आगे भी कई फिल्मों व सीरियलों में काम करने का मिला मौका
नगर के मुहल्ला बड़जियाउलहक निवासी अखलद हुसैन एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखते है। पिछले करीब 15 सालों से मुंबई में संघर्ष कर रहे है। अखलद बताते हैं कि उन्हें जो सीरियल और फिल्म मिली है, यह उनके इस संघर्ष का ही नतीजा है।

उन्होंने बताया कि परिवार के लोगों का उन्हें हमेशा सहयोग मिला है। अखलद के मुताबिक आगे भी उन्हें कई फिल्मों व सीरियलों में काम करने का मौका मिल रहा है। जल्द ही फिर से वह बड़े पर्दे पर नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें- मेले में छाया 80 लाख का मुर्रा भैंसा ‘अर्जुन राणा’, मारवाड़ी नुकरा घोड़े को देखने उमड़ी भारी भीड़



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।