शनिवार को Udta Teer ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, आयुष्मान की स्पाई-कॉमेडी ने छापे करोड़ों
23 अक्टूबर को थिएटर्स में दस्तक देने वाली आयुष्मान खुराना की स्पाई कॉमेडी Udta Teer ने दूसरे दिन कितनी कमाई की? आइए जानते हैं।
-1792858582407_m.webp)
'उड़ता तीर' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2
HighLights
'उड़ता तीर' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2
शनिवार को स्पाई-कॉमेडी ने की कितनी कमाई?
23 अक्टूबर को रिलीज हुई है फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आयुष्मान खुराना और सारा अली खान स्टारर स्पाई-कॉमेडी फिल्म उड़ता तीर ने 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी। फिल्म ने पहले दिन 4.10 करोड़ रुपये की कमाई की और अब आइए जानते हैं इसकी दूसरे दिन की कमाई-
'उड़ता तीर' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2
सैकनिल्क के मुताबिक, आयुष्मान खुराना की स्पाई-कॉमेडी ने पहले दिन 4.10 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला था। शुक्रवार को फिल्म ने 6,265 शोज और 13% ऑक्यूपेंसी के साथ ये कमाई की। दूसरे दिन की बात करें तो फिल्म ने शनिवार को बढ़त हासिल करते हुए 6.18 करोड़ रुपये की कमाई की है।
यह कलेक्शन 5,820 शोज और 19% ऑक्यूपेंसी के साथ हुआ। इस कमाई के साथ ही फिल्म का टोटल नेट इंडिया कलेक्शन 10.28 करोड़ रुपये और ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 12.12 करोड़ रुपये हो गया है।
-1792858891726.webp)
उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2- 6.18 करोड़ रुपये
नेट इंडिया कलेक्शन- 10.28 करोड़ रुपये
ग्रॉस इंडिया कलेक्शन- 12.12 करोड़ रुपये
क्या है उड़ता तीर की कहानी?
फिल्म में आयुष्मान खुराना ने बिलाल अहमद का किरदार निभाया है। वह पाकिस्तान की ISI का एक बहुत ही अहम 'स्लीपर एजेंट' है, जो कश्मीर के बारामूला में भारत के 'काउंटर टेररिज्म स्क्वॉड' में सफलतापूर्वक घुसपैठ कर लेता है। कहानी में मोड़ तब आता है जब एक ऑपरेशन के दौरान हुए गंभीर हादसे के बाद, बिलाल की याददाश्त चली जाती है और वह अपनी असली पहचान भूल जाता है। उसे देशभक्ति तो याद रहती है, लेकिन यह याद नहीं रहता कि वह किस देश के लिए है।

उसे लगता है कि उसके माता-पिता को पाकिस्तानी आतंकवादियों ने मार डाला था। इसलिए, वह अपनी बनाई हुई नकली पहचान को ही सच मान लेता है और पूरी ताकत से उन सीमा-पार आतंकी नेटवर्कों को ही खत्म करने में जुट जाता है, जिनकी रक्षा करने के लिए उसे भेजा गया था।
फिल्म के बारे में
'उड़ता तीर' एक स्पाई कॉमेडी फिल्म है। इसे आकाश कौशिक ने लिखा और निर्देशित किया है, फिल्म को करण जौहर, अदार पूनावाला, गुनीत मोंगा, अपूर्व मेहता और अचीन जैन ने 'धर्मा प्रोडक्शंस' और 'सिख्या एंटरटेनमेंट' के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। फिल्म में आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) मुख्य भूमिकाओं में हैं।
इनके अलावा फिल्म में राहुल बोस, राम कपूर, गुलशन ग्रोवर, मुकुल देव, सुहेल नय्यर, सुप्रिया पिलगांवकर, बृजेंद्र काला और संदीप आनंद सहायक भूमिकाओं में नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें- Udta Teer बिगाड़ पाई Drishyam 3 का बॉक्स ऑफिस गेम? आ गया 22वें दिन की कमाई का पूरा गणित; शॉकिंग है रिजल्ट
