विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Udta Teer बिगाड़ पाई Drishyam 3 का बॉक्स ऑफिस गेम? आ गया 22वें दिन की कमाई का पूरा गणित; शॉकिंग है रिजल्ट

Published: Sat, 24 Oct 2026 08:23 AM (IST)

दृश्यम 3 ने 21 दिनो तक बॉक्स ऑफिस पर खुलकर खेला। हालांकि, अब सस्पेंस थ्रिलर के सामने 'उड़ता तीर' है, ...और पढ़ें

दृश्यम 3 डे 22 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन/फोटो-इंस्टाग्राम

दृश्यम 3 डे 22 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन/फोटो-इंस्टाग्राम

HighLights

  1. उड़ता तीर के आने से दृश्यम की कमाई पर पड़ा असर? 

  2. 600 करोड़ कमान से अब भी 35 करोड़ दूर फिल्म 

  3. दृश्यम 3 की कमाई में शुक्रवार को उठा-पटक

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। दृश्यम 3 (Drishyam 3) साल 2026 की सबसे बड़ी और कमाऊ फिल्मों में से एक है। मूवी बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन से 21 दिन तक लगातार अच्छी कमाई कर रही थी। अजय देवगन की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म को सिनेमाघरों में टक्कर देने इस शुक्रवार आयुष्मान खुराना की उड़ता तीर(Udta Teer) मैदान में उतरी है।

क्या कॉमेडी ड्रामा फिल्म 22वें दिन दृश्यम 3 को सिंहासन से उतारने में सफल रही है या नहीं, इसका बॉक्स ऑफिस रिजल्ट सामने आ चुका है।

22वें दिन दृश्यम 3 के हाथ आई इतनी रकम

उड़ता तीर ने जहां बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 4 करोड़ के आसपास की कमाई की है, तो वहीं कॉमेडी ड्रामा फिल्म के आने से अजय देवगन की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म दृश्यम 3 (Drishyam 3 Total Collection) का सिंहासन पूरी तरह से हिल चुका है। 21वें दिन दृश्यम 3 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सिंगल डे में 2.10 करोड़ तक की कमाई की थी, लेकिन अब शुक्रवार को ये कमाई और भी ज्यादा कम हो गई है।

सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, दृश्यम 3 ने 22वें दिन बॉक्स ऑफिस पर तकरीबन सिर्फ 1.40 करोड़ तक का कलेक्शन किया है, जो अब तक तब्बू स्टारर फिल्म का सबसे कम कलेक्शन है। शुक्रवार के कलेक्शन के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर दृश्यम 3 की कमाई 363.25 करोड़ नेट और 435.20 ग्रॉस हुई है।

Untitled design - 2026-10-17T115113.373

दृश्यम 3 का 600 करोड़ की कमाई का सपना होगा सच?

दृश्यम 3 को वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही बेहतरीन शुरुआत मिली थी। पहले ही दिन मूवी ने दुनियाभर में 95 करोड़ से ओपनिंग ली और देखते ही देखते मूवी ने 21 दिनों के अंदर वर्ल्डवाइड 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। हालांकि, सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं, वर्ल्डवाइड कमाई भी मूवी की काफी घटी है। सस्पेंस थ्रिलर फिल्म का कलेक्शन सिंगल डे में ग्लोबल स्तर पर बस 1 करोड़ का हुआ है।

Untitled design

मूवी की कमाई वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 564.95 करोड़ तक पहुंच चुकी है। हालांकि, उड़ता तीर के आने के बाद अब फिल्म का 600 करोड़ के क्लब में शामिल होना मुश्किल ही है। दृश्यम 3 साल 2026 की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म है, जिसने ओवरसीज मार्केट में 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। इस साल ये कमाई सिर्फ धुरंधर 2 और रजनीकांत की जेलर 2 ही पार कर पाए हैं।

यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन Udta Teer ने मार ली बाजी, आयुष्मान की कॉमेडी के आगे फीका पड़ा अजय देवगन का दांव-पेंच

यह भी पढ़ें- Jailer 2 ने 8 दिनों में की 600 करोड़ से ज्यादा कमाई, गुरुवार को तोड़ा Drishyam 3 का रिकॉर्ड; जमकर बरसा धन