विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन Udta Teer ने मार ली बाजी, आयुष्मान की कॉमेडी के आगे फीका पड़ा अजय देवगन का दांव-पेंच

Published: Fri, 23 Oct 2026 09:39 PM (IST)

Udta Teer Day 1 Collection: स्पाई-कॉमेडी ड्रामा उड़ता तीर पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन के साथ ओपनिंग की है।

उड़ता तीर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

उड़ता तीर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. पहले दिन उड़ता तीर ने किया शानदार कलेक्शन

  2. दृश्यम 3 पर भारी पड़ गई आयुष्मान की फिल्म

  3. आकाश कौशिक ने किया है फिल्म का निर्देशन

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आयुष्मान खुराना और सारा अली खान का 'उड़ता तीर' एकदम निशाने पर लगा है। बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन हालिया रिलीज फिल्म 'उड़ता तीर' (Udta Teer) ने धांसू कमाई कर ली है। इस फिल्म की कमाई के आगे 'दृश्यम 3' भी फीका पड़ गया है।

कॉमेडी और ड्रामे से भरी 'उड़ता तीर' 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। पहले यह फिल्म 9 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसकी तारीख को आगे बढ़ा दिया गया। अब फिल्म बड़े पर्दे पर आ गई है और इसे दर्शकों व क्रिटिक्स की तरफ से सराहना भी मिली है।

उड़ता तीर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म को मिल रहे रिस्पॉन्स का फायदा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को भी मिला है। आयुष्मान की कॉमेडी ड्रामा ने पहले दिन अच्छी ओपनिंग की है। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, 'उड़ता तीर' ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 4 करोड़ रुपये के करीब से खाता खोला है। फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 5 करोड़ के करीब है।

Udta Teer

दृश्यम 3 पर भारी पड़ गई उड़ता तीर

'उड़ता तीर' ने आते ही अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' (Drishyam 3) को भी पछाड़ दिया है। 22 अक्टूबर को अजय की फिल्म ने जहां 2.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, शुक्रवार को फिल्म की कमाई 1.22 करोड़ के करीब पहुंच गई है। यानी कि 'उड़ता तीर' ने पहले ही दिन 'दृश्यम 3' की कमाई पर असर डाला है।

 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Dharma Productions (@dharmamovies)

नेपाल में बैन है उड़ता तीर

आकाश कौशिक ने 'उड़ता तीर' से अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू किया है। यह एक स्पाई-एक्शन कॉमेडी फिल्म है। इसमें आयुष्मान खुराना, सारा अली खान ने मुख्य भूमिका निभाई है। वहीं, राहुल बोस, राम कपूर, गुलशन ग्रोवर, मुकुल देव, सुहैल नायर, सुप्रिया पिलगांवकर ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। यह फिल्म नेपाल में बैन कर दी गई है जिसकी वजह सुरक्षा और शांति को बताया गया है।

यह भी पढ़ें- Udta Teer Review: सही निशाने पर लगता है आयुष्मान-सारा का 'उड़ता तीर', 'धुरंधर' का कॉमिक पंच है फिल्म

यह भी पढ़ें- 'उड़ता तीर' ही नहीं, 40 साल पहले नेपाल में Dilip Kumar की सुपरहिट फिल्म भी हुई थी बैन, एक सीन पर मचा था बवाल