विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'उड़ता तीर' ही नहीं, 40 साल पहले नेपाल में Dilip Kumar की सुपरहिट फिल्म भी हुई थी बैन, एक सीन पर मचा था बवाल

Published: Wed, 21 Oct 2026 07:48 PM (IST)

आयुष्मान खुराना की Udta Teer से पहले नेपाल ने दिलीप कुमार की ब्लॉकबस्टर फिल्म को बैन कर दिया था। जानिए इसका कारण...

दिलीप कुमार की फिल्म को लेकर नेपाल में मचा था बवाल। फोटो क्रेडिट- एक्स

दिलीप कुमार की फिल्म को लेकर नेपाल में मचा था बवाल। फोटो क्रेडिट- एक्स

HighLights

  1. दिलीप कुमार की फिल्म भी नेपाल में हो चुकी है बैन

  2. दिलीप कुमार की फिल्म के खिलाफ हुआ विरोध-प्रदर्शन

  3. उड़ता तीर को भी दिखाए जाने की नहीं मिली अनुमति

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुरक्षा, शांति और व्यवस्था का हवाला देते हुए नेपाल ने आयुष्मान खुराना की स्पाई कॉमेडी ड्रामा उड़ता तीर (Udita Teer) को बैन कर दिया है। नेपाल के संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इसका ऐलान किया।

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब नेपाल ने किसी भारतीय फिल्म को बैन किया हो। इससे पहले पड़ोसी देश ने दिलीप कुमार की ब्लॉकबस्टर फिल्म को बैन कर दिया था। इसके चलते काफी बवाल भी मचा था।

दिलीप कुमार की फिल्म भी हुई थी बैन

46 साल पहले दिलीप कुमार की फिल्म 'कर्मा' (Karma) आई थी जिसका निर्देशन सुभाष घई ने किया था। यह एक देशभक्ति एक्शन ड्रामा थी जिसमें दिलीप कुमार, अनिल कपूर, नसीरुद्दीन शाह, श्रीदेवी, पूनम ढिल्लों और जैकी श्रॉफ जैसे सितारों ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

नेपाल में 'कर्मा' के खिलाफ हुआ था प्रदर्शन

1986 में जब दिलीप कुमार की ये फिल्म रिलीज हुई तो छा गई, लेकिन नेपाल में फिल्म को लेकर बवाल शुरू हो गया। फिल्म के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन हुआ और इसे बैन भी कर दिया गया। इसके पीछे की वजह फिल्म में दिखाया जाने वाला एक सीन था।

karma

'कर्मा' के किस सीन पर मचा था बवाल?

दरअसल, फिल्म के एक सीन में एक ऐसा नक्शा दिखाया गया था जिसमें नेपाल को भारत के हिस्से के रूप में दर्शाया गया था। इसे नेपाल की संप्रभुता और अखंडता का अपमान मानते हुए वहां की जनता ने विरोध किया। बाद में नेपाल सरकार ने फिल्म को बैन कर दिया।

नेपाल में क्यों बैन हुई 'उड़ता तीर'?

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की अपकमिंग फिल्म 'उड़ता तीर' को नेपाल में दिखाने की अनुमति नहीं मिली। नेपाल की लोकल न्यूज वेबसाइट 'ऑनलाइनखबर' के मुताबिक, मंत्रालय ने एक आधिकारिक पत्र के जरिए डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी नेशनल सिने ग्रुप को बताया है कि यह फिल्म जरूरी टेस्ट पास नहीं कर पाई है। 

सेंट्रल फिल्म सेंसर बोर्ड ने पाया कि 'उड़ता तीर' का कंटेंट 'नेशनल सिनेमा एक्ट 2026' की धारा 8(3) के तहत लगाई गई पाबंदियों के दायरे में आता है। इसी प्रावधान के तहत  नेपाल में इस फिल्म पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

यह भी पढ़ें- बैन हुई Udta Teer! इस देश में नहीं रिलीज होगी आयुष्मान खुराना की स्पाई-कॉमेडी फिल्म

यह भी पढ़ें- 'सॉरी मैंने आपको बुढ़ऊ...' Ayushmann Khurrana ने अमिताभ बच्चन से मांगी माफी, बर्थडे स्पेशल वीक में दिया ट्रिब्यूट