विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बैन हुई Udta Teer! इस देश में नहीं रिलीज होगी आयुष्मान खुराना की स्पाई-कॉमेडी फिल्म

Published: Tue, 20 Oct 2026 01:39 PM (IST)

अभिनेता आयुष्मान खुराना की अपकमिंग स्पाई कॉमेडी फिल्म उड़ता तीर को इस देश में बैन कर दिया गया है।

उड़ता तीर पर लगा प्रतिबंध (फोटो क्रेडिट- एक्स)

उड़ता तीर पर लगा प्रतिबंध (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. बॉलीवुड फिल्म उड़ता तीर पर लगाया गया बैन

  2. इस देश ने लिया फिल्म के खिलाफ लिया एक्शन

  3. रिलीज से पहले आयुष्मान की मूवी को झटका

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खराना और एक्ट्रेस सारा अली खान का नाम इन दिनों आने वाली फिल्म उड़ता तीर (Udta Teer) को लेकर चर्चा में बना हुआ है। स्पाई कॉमेडी जॉनर की इस मूवी की रिलीज में अधिक समय नहीं बचा है और इससे पहले इस देश ने उड़ता तीर की रिलीज पर प्रतिबंध लगा दिया है। 

विदेश में उड़ता तीर को बैन किया गया है, जिससे मेकर्स को बड़ा झटका लगा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि कौन से देश में आयुष्मान की ये फिल्म प्रदर्शित नहीं की जाएगी। 

उड़ता तीर पर इस देश में लगा बैन

विदेशों में भारतीय फिल्मों के रिलीज पर रोक लगाने का मामला पुराना नहीं है। इस मामले में फिलहाल नया नाम आयुष्मान खुराान स्टारर उड़ता तीर का शामिल हो रहा है, जिसे भारत के पड़ोसी देश नेपाल ने बैन कर दिया है। सोमवार को नेपाल के संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की तरफ से एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया गया है कि फिल्म उड़ता तीर को नेपाल में नहीं रिलीज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- 'सॉरी मैंने आपको बुढ़ऊ...' Ayushmann Khurrana ने अमिताभ बच्चन से मांगी माफी, बर्थडे स्पेशल वीक में दिया ट्रिब्यूट

udtateerban (1)

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए नेपाल मंत्रालय के पत्र में इस बात की जानकारी मुहैया कराई गई है- हिंदी फिल्म उड़ता तीर की स्क्रीनिंग केंद्रीय फिल्म सेंसर बोर्ड ने नेपाल में की गई और इस दौरान ये पाया गया है कि फिल्म में राष्ट्रीय सिनेमा अधिनियम की धारा 8(3) का उल्लघंन किया पाया गया है। इसकी वजह से इस फिल्म की रिलीज को मंजूरी नहीं दी जाएगी। इस मूवी का कंटेंट राष्ट्रीय सुरक्षा, सार्वजनिक व्यवस्था या मित्र देशों के साथ संबंधों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है।

udtateerban

आपको बता दें कि आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की उड़ता तीर को 23 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। हालांकि, नेपाल में ये हिंदी सिनेमा की ये स्पाई कॉमेडी मूवी अब नहीं देखने को मिलेगी। 

ये फिल्में भी हुई थीं बैन

मालूम हो कि निर्देशक आकाश ए. कौशिक की उड़ता तीर ही नहीं, बल्कि इससे पहले हिंदी सिनेमा की कई फिल्मों को नेपाल में बैन किया गया है। जिनके नाम इस प्रकार हैं- 

  • आदिपुरुष

  • चांदनी चौक टू चाइना

  • देल्ही बेली

  • कर्मा

बॉलीवुड की इन 4 फिल्मों को भी नेपाल के सिनेमाघरों में प्रदर्शित करने की मंजूरी नहीं मिली थी।

यह भी पढ़ें- Upcoming Releases: दशहरे के बाद थिएटर और OTT पर मनोरंजन का महाडोज, पूरे हफ्ते नहीं होगी बोरियत