'सॉरी मैंने आपको बुढ़ऊ...' Ayushmann Khurrana ने अमिताभ बच्चन से मांगी माफी, बर्थडे स्पेशल वीक में दिया ट्रिब्यूट
आयुष्मान खुराना, अमिताभ बच्चन के होस्ट किए जाने वाले शो KBC में गेस्ट के तौर पर शामिल हुए। जहां उन्होंने बिग बी से अपनी एक गलती के लिए माफी मांगी।
-1791302068571_m.webp)
आयुष्मान खुराना ने अमिताभ बच्चन से मांगी माफी
HighLights
आयुष्मान खुराना ने अमिताभ बच्चन से मांगी माफी
केबीसी में सारा अली खान के साथ पहुंचे एक्टर
'उड़ता तीर' में नजर आएंगे आयुष्मान
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सारा अली खान और आयुष्मान खुराना 5 अक्टूबर को अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' के एक खास सेलिब्रिटी एपिसोड में गेस्ट के तौर पर शामिल हुए। ये दोनों अपनी आने वाली फिल्म 'उड़ता तीर' के प्रमोशन के लिए इस क्विज शो में आए थे।
इस एपिसोड के दौरान, अमिताभ और आयुष्मान ने फिल्म 'गुलाबो सिताबो' में साथ बिताए समय को भी याद किया। दोनों ने फिल्म से जुड़ी यादें शेयर कीं और अमिताभ ने आयुष्मान और उनके काम की तारीफ की।
यह भी पढ़ें- Udta Teer और प्रेम मोल लिया के बाद डार्क थ्रिलर के सीक्वल में नजर आएंगे Ayushmann, डायरेक्टर ने लगाई मुहर?
आयुष्मान ने अमिताभ बच्चन से मांगी माफी
आयुष्मान ने फिल्म में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के किरदार को बुढ़ऊ यानी बूढ़ा आदमी कहने के लिए उनसे प्यार से माफी भी मांगी। उन्होंने कहा कि 84 साल के होने के बावजूद, अमिताभ 28 साल के नौजवान जैसे लगते हैं। इसके अलावा बिग बी के बर्थडे स्पेशल वीक में आयुष्मान खुराना ने उन्हें रेडियो स्टाइल में उनके कल्ट गीत कभी-कभी गाकर ट्रिब्यूट दिया।
View this post on Instagram
आप 28 के लगते हैं- आयुष्मान खुराना
आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) ने कहा, 'फिल्म में मैंने आपको 'बुड्ढा' कहा, इसके लिए माफ करना। आप बुड्ढे नहीं हैं, असल जिंदगी में आपमें 84 साल के व्यक्ति वाली कोई बात नहीं है, आप 28 साल के लगते हैं'।
View this post on Instagram
'उड़ता तीर' के बारे में
उड़ता तीर को आकाश ए कौशिक ने निर्देशित किया है दिलचस्प बात ये है कि उन्होंने ही फिल्म की कहानी भी लिखी है। स्पाई कॉमेडी में आयुष्मान खुराना के साथ सारा अली खान भी नजर आएंगी। इनके अलावा फिल्म की कास्ट में राम कपूर, गुलशन ग्रोवर, मुकुल देव, रघुबीर यादव, सुप्रिया पिलगांवकर जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं।
उड़ता तीर पहले 9 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ाते हुए इसे 23 अक्टूबर कर दिया है। ट्रेलर में इसके अलग कॉन्सेप्ट ने दर्शकों का ध्यान खींचा है।
'उड़ता तीर' आकाश ए. कौशिक की बतौर डायरेक्टर पहली फिल्म है।
यह भी पढ़ें- Drishyam 3 के खौफ से 'उड़ता तीर' ने बदला रास्ता, कब रिलीज होगी Ayushmann Khurrana की फिल्म?
