विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Udta Teer और प्रेम मोल लिया के बाद डार्क थ्रिलर के सीक्वल में नजर आएंगे Ayushmann, डायरेक्टर ने लगाई मुहर?

Published: Tue, 29 Sep 2026 06:33 PM (IST)

FICCI फ्रेम्स 2026 में आयुष्मान खुराना ने श्रीराम राघवन से अंधाधुन 2 के बारे में पूछा कि मूवी कब रिलीज होगी?

News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पिछले काफी समय से मीडिया में इस बात की चर्चा थी कि आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की फिल्म अंधाधुन (Andhadhun) का सीक्वल आने वाला है। अब इसको लेकर लेटेस्ट में एक अपडेट सामने आया है।

अंधाधुन को श्रीराम राघवन (Shri Ram Raghavan) ने डायरेक्ट किया था और ये साल 2018 में रिलीज हुई थी। इसमें आयुष्मान खुराना, तब्बू (Tabu) और राधिका आप्टे (Radhika Apte) ने लीड रोल निभाया था। अब खबर मिली है कि इसका सीक्वल आने वाला है।

इवेंट में आयुष्मान ने पूछा सवाल

मुंबई में एफआईसीसीआई (FICCI) फ्रेम्स 2026 के दौरान, जब आयुष्मान खुराना ने डायरेक्टर श्रीराम राघवन से 'अंधाधुन 2' के बारे में सीधे सवाल पूछा, तो फिल्ममेकर ने बताया कि उन्हें किस वजह से इसे बनाने में हिचकिचाहट हो रही है।

Andhadhun (1)

आयुष्मान ने श्रीराम राघवन से सीधे सवाल किया कि आप अंधाधुन 2 कब ला रहे हैं? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि जब एक अच्छी कहानी मिल जाएगी, कोई ऐसी स्टोरी जो पहली फिल्म की कहानी को खराब न करे तो हम इसे ले आएंगे।

कब आएगा अंधाधुन का सीक्वल?

बता दें कि फिल्ममेकर ने अभी सीक्वल की संभावना को पूरी तरह से नाकारा नहीं है। वो बस एक ओरिजिनल कहानी की तलाश में हैं जो पहली फिल्म के लेवल से मैच खाता हो। यह फिल्म अपने खतरनाक ट्विस्ट और डार्क ह्यूमर की वजह से खूब पॉपुलर हुई थी।

आयुष्मान खुराना के वर्कफ्रंट की बात करें को एक्टर बहुत जल्द उड़ता तीर और सूरज बड़जात्या की ये प्रेम मोल लिया में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ शरवरी नजर आएंगी जोकि 27 नवंबर 2026 को रिलीज होगी। वहीं उड़ता तीर 9 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। इसमें उनके अपोजिट सारा अली खान को कास्ट किया गया है।

यह भी पढ़ें- 'डर था कि क्या सीन होगा...' करियर के 6 साल बाद Sharvari Wagh ने माता-पिता को क्यों बुलाया सेट पर?

यह भी पढ़ें- आ गया 'नवरात्रि का एंथम', आयुष्मान की Yeh Prem Mol Liya का नया गाना; हिमेश की आवाज में 'जय माता' की गूंज