विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'डर था कि क्या सीन होगा...' करियर के 6 साल बाद Sharvari Wagh ने माता-पिता को क्यों बुलाया सेट पर?

Published: Fri, 25 Sep 2026 03:47 PM (IST)

27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली 'ये प्रेम मोल लिया' में शरवरी वाघ, आयुष्मान खुराना के साथ नजर आएंगी।

'ये प्रेम मोल लिया' में नजर आएंगी शरवरी वाघ

'ये प्रेम मोल लिया' में नजर आएंगी शरवरी वाघ

HighLights

  1. 'ये प्रेम मोल लिया' में नजर आएंगी शरवरी वाघ

  2. सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी है ये फिल्म

  3. 27 नवंबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज 

जागरण न्यूज नेटवर्क, मुंबई। 'बंटी और बबली 2', 'मुंजा' और 'मैं वापस आऊंगा' जैसी फिल्मों की अभिनेत्री शरवरी वाघ वैसे तो अभिनय में पिछले 6 सालों से ज्यादा समय से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। लेकिन इन 6 सालों में उन्हें कभी कॉन्फिडेंस नहीं आया कि वे अपने माता-पिता को शूटिंग के सेट पर बुला पाएं।

सूरज बड़जात्या की फिल्म के सेट पर माता-पिता को बुलाया

शरवरी की अपकमिंग फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' (Yeh Prem Mol Liya) है जिसे सूरज बड़जात्या ने निर्देशित किया है। इस फिल्म के दौरान उन्हें कॉन्फिडेंस कि माता-पिता को इसके सेट पर बुलाया जा सकता है।

शरवरी वाघ (Sharvari Wagh) ने बताया, 'इस फिल्म की शूटिंग करते हुए मैंने करियर में पहली बार अपने आई-बाबा (माता-पिता) को अपनी फिल्म के सेट पर बुलाया। इसके पहले मैं हमेशा डरी हुई रहती थी कि पता नहीं क्या सीन होगा और कैसे शूट होगा? इसलिए उन्हें कभी अपनी फिल्म के सेट पर बुलाया नहीं था।

prem (1)

उन्होंने आगे बताया, 'दोनों मेरी फिल्म के सेट पर आए भी। मैं चाहती थी कि मेरा परिवार, मेरी इंडस्ट्री और सेट के परिवार से भी मिले। वह मेरे लिए बहुत खास अनुभव था।

इस फिल्म से शरवरी ने बहुत कुछ नया सीखा

शरवरी ने फिल्म के सेट पर काफी कुछ नया भी सीखा। वह कहती हैं कि फिल्म के गानों की शूटिंग के दौरान फुर्सत मिलने पर सूरज सर और मैं एक कोना पकड़ लेते थे। जहां वो मुझे अपने पुराने गानों के बारे में बताते थे, जैसे मैया यशोदा... गाने में ये स्टेप किया था, दीदी तेरा देवर दीवाना... पर ये हुआ था।

prem

गानों से कैसे आगे बढ़ती है फिल्म?

शरवरी ने इस बारे में बात करते हुए कहा, 'शूटिंग के दौरान यह मेरा सबसे पसंदीदा हिस्सा हुआ करता था। इन गानों को मैंने बचपन से देखा है। ऐसे में जब सूरज सर मुझे इनके बारे में अंदरूनी जानकारियां देते तो मैं भी उन्हें अपनी परफार्मेंस में आजमाने की कोशिश करती थी। यह पहली बार था जब मैंने देखा कि गाने फिल्म को कैसे आगे लेकर जाते हैं'।

sharvari (3)

शरवरी का वर्कफ्रंट

पिछली बार शरवरी, इम्तियाज अली की फिल्म मैं वापस आऊंगा (Main Vaapas Aaunga) में नजर आई थीं जिसमें उनके साथ वेदांग रैना, दिलजीत दोसांझ और नसीरुद्दीन शाह ने अहम भूमिका निभाई थी। अब उनकी आने वाली फिल्म सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया' है। जिसमें उनके साथ आयुष्मान खुराना (Aayushmann Khurrana) हैं। यह रोमांटिक कॉमेडी सूरज बड़जात्या ने निर्देशित की है और 27 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

यह भी पढ़ें- आयुष्मान और शरवरी की Ye Prem Mol Liya का टाइटल ट्रैक रिलीज, श्रेया ने दी जादूई आवाज; दिखी 'छठी मैया' की झलक