विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आयुष्मान और शरवरी की Ye Prem Mol Liya का टाइटल ट्रैक रिलीज, श्रेया ने दी जादूई आवाज; दिखी 'छठी मैया' की झलक

Published: Mon, 21 Sep 2026 08:07 AM (IST)

आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की अपकमिंग फिल्म 'मैंने प्रेम मोल लिया' (Maine Prem Mol Liya) का टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है।

'मैंने प्रेम मोल लिया' का टाइटल ट्रैक रिलीज

'मैंने प्रेम मोल लिया' का टाइटल ट्रैक रिलीज

HighLights

  1. 'मैंने प्रेम मोल लिया' का टाइटल ट्रैक रिलीज

  2. श्रेया घोषाल की आवाज और रेशमिया की मेलोडीज 

  3. 27 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म  

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राजश्री का म्यूजिक हमेशा सिर्फ एक साउंडट्रैक से कहीं ज्यादा रहा है; यह हमारे त्योहार, भावनाओं और सेलिब्रेशन का म्यूजिक है और कुछ मायनों में हमारे सादे और सुकून भरे दौर की आवाज भी है। 'मैंने प्यार किया' और 'हम आपके हैं कौन..!' से लेकर 'हम साथ-साथ हैं', 'विवाह' और 'प्रेम रतन धन पायो' तक, इनकी फिल्मों के इमोशनल ताने-बाने में म्यूजिक गहराई से बुना हुआ है।

श्रेया घोषाल की मेलोडियस आवाज का चला जादू

उसी म्यूजिकल परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, सूरज आर. बड़जात्या की फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' (Ye Prem Mol Liya) का टाइटल ट्रैक अब रिलीज हो गया है। इसमें हिमेश रेशमिया, श्रेया घोषाल और निहाल टौरो की आवाज में एक नई धुन के साथ बड़जात्या के रोमांटिक म्यूजिक की दुनिया में वापसी कर रहे हैं। यह गाना आयुष्मान खुराना और शरवरी स्टारर आने वाली फैमिली एंटरटेनर फिल्म की म्यूजिकल झलक पेश करता है।

prem (1)

यह भी पढ़ें- मुशायरों के बेताज बादशाह, KL Saigal का एक कल्ट गीत लिखकर पाई सफलता; फिर क्यों खुमार बाराबंकवी ने छोड़ा बॉलीवुड?

हिमेश रेशमिया ने बनाया म्यूजिक

राजश्री के अनुभव में म्यूजिक हमेशा से एक खास पहचान रहा है। 'ये प्रेम मोल लिया' को हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) के म्यूजिकल के तौर पर तैयार किया जा रहा है और इसे कंपोज भी रेशमिया ने किया है।

रेशमिया ब्लॉकबस्टर 'प्रेम रतन धन पायो' के बाद बड़जात्या के साथ फिर से काम कर रहे हैं। यह गाना सूरज बड़जात्या की पुरानी फैमिली फिल्मों की याद दिलाता है।

 

हाल ही में रिलीज हुए टाइटल ट्रैक में श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) और निहाल टौरो की सुरीली आवाज है, और यह गाना 'ये प्रेम मोल लिया' की दुनिया से पहली बार परिचय कराता है। इस जोड़ी से घोषाल की जानी-मानी सुरीली आवाज बड़जात्या की दुनिया में शामिल होती है।

ये प्रेम मोल लिया के बारे में

सूरज आर. बड़जात्या (Sooraj Barjatya) के निर्देशन में बनी फिल्म में आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) व शरवरी (Sharvari Wagh) स्टारर फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' को राजश्री प्रोडक्शंस ने महावीर जैन फिल्म्स के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 27 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- सुबह-सुबह टीवी पर जरूर आता था संजय दत्त का 34 साल पुराना गाना, उदित नारायण ने दिखाया 'इंतजार का असली दर्द'