विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आ गया 'नवरात्रि का एंथम', आयुष्मान की Yeh Prem Mol Liya का नया गाना; हिमेश का आवाज में 'जय माता' की गूंज

Published: Tue, 29 Sep 2026 01:35 PM (IST)

अभिनेता आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म ये प्रेम मोल लिया का नवरात्रि स्पेशल सॉन्ग रिलीज कर दिया गया है।

ये प्रेम मोल लिया का नया गाना (फोटो क्रेडिट- एक्स)

ये प्रेम मोल लिया का नया गाना (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. ये प्रेम मोल लिया का नया गाना रिलीज

  2. आयुष्मान खुराना की अगली फिल्म

  3. हिमेश रेशमिया ने गाया भक्ति सॉन्ग

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हम आपके कौन हैं और प्रेम रतन धन पायो जैसी कई कल्ट क्लासिक फिल्में बनाने वाले निर्देशक सूरज बड़जात्या आने वाले समय में फिल्म ये प्रेम मोल लिया (Yeh Prem Mol Liya) लेकर आ रहे हैं। जिसमें आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ अहम किरदार में नजर आएंगे। 

फैमिली ड्रामा जॉनर की ये प्रेम मोल लिया की एक और नया गाना रिलीज कर दिया गया है, जो नवरात्रि स्पेशल माना जा रहा है। इस गीत को मशहूर गायक हिमेश रेशमिया ने गाया है। आइए जानते हैं कि वह कौन सा गीत है। 

ये प्रेम मोल लिया का नया गाना हुआ रिलीज

राजश्री प्रोडक्शंस के बैनर तले बनने वाली ये प्रेम मोल लिया का जश्न अब और भी खास हो गया है। फिल्म के टाइटल ट्रैक के बाद नया गाना ‘जय अंबे बोल... (Jai Ambe Bol) रिलीज कर दिया है। हिमेश रेशमिया का यह जोशीला गरबा गीत नवरात्रि के रंग और उत्साह को फिल्म की संगीत यात्रा में लेकर आता है।

jai ambe bol song (1)

यह भी पढ़ें- 'डर था कि क्या सीन होगा...' करियर के 6 साल बाद Sharvari Wagh ने माता-पिता को क्यों बुलाया सेट पर?

आयुष्मान खुराना और शरवरी पर फिल्माया गया ‘जय अंबे बोल’ पूरी तरह से गरबा के उत्साह और जश्न से भरा हुआ है। रंग-बिरंगे माहौल, शानदार डांस और तेज-तर्रार बीट्स के साथ यह गाना नवरात्रि के उत्सव का माहौल बनाने में पूरी तरह कामयाब नजर आता है। गाने को हिमेश रेशमिया ने कंपोज किया है, श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है और इसके बोल मयूर पुरी ने लिखे हैं।

फिल्म का टाइटल ट्रैक ये प्रेम मोल लिया पहले ही दर्शकों को फिल्म की भावनात्मक दुनिया से जोड़ चुका है। आयुष्मान और शरवरी की जोड़ी के साथ यह गाना प्यार, रिश्तों और परिवार की खूबसूरत झलक पेश करता है।

अब ‘जय अंबे बोल’ के साथ फिल्म के संगीत में एक अलग ही रंग देखने को मिल रहा है। 11 अक्टूबर 2026 से शुरू होने वाले शारदीय नवरात्रि में हिमेश रेशमिया का ये गाना यकीनन घूम मचाता हुआ नजर आएगा।

कब रिलीज होगी ये प्रेम मोल लिया

गौर किया जाए निर्देशक सूरज बड़जात्या की ये प्रेम मोल लिया की रिलीज डेट के बारे में तो 27 नवंबर 2026 को आयुष्मान खुराना स्टारर इस फैमिली ड्रामा मूवी को दुनियाभर के थिएटर्स में रिलीज किया जाना है। बता दें कि सिर्फ राजश्री प्रोडक्शंस (पी) लिमिटेड से ही नहीं बल्कि सह निर्माता के तौर महावीर जैन फिल्म्स ने भी इस फिल्म के लिए सहयोग दिया है।

यह भी पढ़ें- Yeh Prem Mol Liya: पर्दे पर लौटेगा राजश्री का 'प्रेम,' Ayushmann Khurrana की नई फिल्म की रिलीज डेट का एलान