ट्रेंडिंग चार्ट में छा गया Himesh Reshammiya का लेटेस्ट गाना, श्रेया घोषाल की आवाज का जादू; करोड़ों में व्यूज
सिर्प 'गनमास्टर G9' ही नहीं, हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) ने एक और फिल्म के लिए अपना गाना रिलीज किया जो आते ही यूट्यूब (YouTube) पर छा गया।

हिमेश रेशमिया के गाने ने यूट्यूब पर किया धमाका। फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया
HighLights
श्रेया घोषाल की आवाज में छाया गाना
करोड़ों में हैं हिमेशा के गाने पर व्यूज
दो दिन में ही ट्रेंडिंग चार्ट पर कब्जा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। यूट्यूब पर हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) का एक गाना आया जिसने आते ही म्यूजिक ट्रेंडिंग चार्ट में धमाका कर दिया। यह गाना जब से आया है, तभी से वायरल हो रहा है। दो दिन में ही गाने को करोड़ों लोगों ने सुन लिया है।
हिमेश रेशमिया का ये गाना 'गनमास्टर जी9' (Gunmaaster G9) का नहीं, बल्कि सूरज बड़जात्या की फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' (Yeh Prem Mol Liya) का है।
हिमेश रेशमिया का गाना हुआ वायरल
हाल ही में, फैमिली ड्रामा 'ये प्रेम मोल लिया' (Yeh Prem Mol Liya Title Track) का टाइटल ट्रैक रिलीज किया गया। यह एक सूदिंग रोमांटिक सॉन्ग है जिसे शरवरी और आयुष्मान खुराना पर फिल्माया गया। फिल्म का टाइटल ट्रैक हिमेश रेशमिया ने बनाया है। उन्होंने ही गाने की धुन तैयार की है।
श्रेया-निहाल की आवाज ने किया जादू
वहीं, गाने के बोल कुमार (Kumaar) ने लिखे हैं जो 'बेबी डॉल', 'रुला के गया इश्क' और 'तू भी रोएगा' जैसे गाने लिख चुके हैं। इस गाने को श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) और निहाल तौरो ने आवाज दी है। दोनों की आवाज में यह गाना दिल को सुकून पहुंचाता है।

ट्रेंडिंग चार्ट में छाया गाना
यूं तो यह गाना 20 सितंबर को ही रिलीज कर दिया गया था, लेकिन इसकी दीवानगी अब भी खत्म नहीं हो रही है। यह गाना इस वक्त यूट्यूब के म्यूजिक ट्रेंडिंग चार्ट में नंबर 27 पर ट्रेंड कर रहा है। इसे 2 करोड़ से ज्यादा सुना जा चुका है और हर मिनट नंबर्स बढ़ रहे हैं।
कब रिलीज होगी 'ये प्रेम मोल लिया'?
सूरज बड़जात्या की फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' एक फैमिली ड्रामा हैं, जिसमें आयुष्मान खुराना और शरवरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा फिल्म में अनुपम खेर, सुप्रिया पाठक, सीमा पाहवा, सौम्या टंडन, शाद रंधावा जैसे स्टार्स मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
