'मैं Gen-Z से भी आगे हूं...' Ayushmann Khurrana क्यों सीख रहे जेन अल्फा के नए-नए शब्द? एक्टर ने बताई वजह
Ayushmann Khurrana ने दैनिक जागरण के साथ खास बातचीत में बताया कि वे इस वक्त जेन अल्फा के नए-नए शब्द सीख रहे हैं।
-1787469185064_m.webp)
आयुष्मान खुराना क्यों सीख रहे जेन अल्फा की भाषा?
HighLights
आयुष्मान खुराना क्यों सीख रहे जेन अल्फा की भाषा?
अपकमिंग फिल्म में शरवरी के साथ जमेगी जोड़ी
कब रिलीज होगी आयुष्मान की अपकमिंग फिल्म?
प्रियंका सिंह, मुंबई। नई पीढ़ी से तालमेल कैसे बिठाते हैं इसका तरीका आयुष्मान खुराना अच्छे से जानते हैं। उनके मुताबिक बच्चों को केवल समय देना ही नहीं, बल्कि उनके साथ उनके तरीके से बात करना भी उतना ही अहम है।
दो बच्चों के पिता आयुष्मान पूरा प्रयास करते हैं कि वह Gen-Z से भी एक कदम आगे जेन अल्फा की पीढ़ी वाले अपने बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताए और उनसे उनके बात करने के तरीके और नए-नए शब्द सीखें।
यह भी पढ़ें- 2026 की डिजास्टर फिल्म ने OTT पर आते ही गाड़े झंडे, Romantic Drama ने टॉप 10 में बनाई जगह
आयुष्मान क्यों सीख रहे जेन अल्फा के शब्द?
आयुष्मान कहते हैं कि मेरे बच्चे बड़े हो रहे हैं। वह जेन जी नहीं बल्कि जेन अल्फा हैं। उनसे बात करने का तरीका, उनके नए-नए शब्द सीख रहा हूं। अब तो कई शब्दों से अच्छी तरह से वाकिफ भी हो गया हूं। आजकल की पीढ़ी जिन शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं, उसमें से मुझे काफी कुछ पता है।

Gen-Z से आगे चल रहे आयुष्मान
जेन अल्फा वाले बच्चों का पिता होने के नाते मैं जेन जी से भी थोड़ा आगे चल रहा हूं। जो शब्द उन्हें नहीं पता है, वह भी जानता हूं। जरूरी है कि उनके बातचीत करने का तरीका सीखा जाए।
-1787469285279.webp)
आयुष्मान का वर्कफ्रंट
आयुष्मान की अपकमिंग फिल्म फिल्मकार सूरज बड़जात्या की फिल्म ये प्रेम मोल लिया है जिसमें वे प्रेम की भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म इसलिए खास है क्योंकि सूरज बड़जात्या लंबे समय बाद अपनी पहचान वाली फैमिली ड्रामा वाली प्रेम कहानी लेकर लौट रहे हैं और इस बार उनके ‘प्रेम’ का किरदार सलमान खान या शाहिद कपूर के बजाय आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) निभा रहे हैं।
-1787469301423.webp)
शरवरी के साथ पहली बार जमेगी जोड़ी
इस फिल्म को लेकर आयुष्मान कहते हैं कि फिलहाल इस फिल्म को लेकर यही बता सकता हूं कि मैं फिल्म को लेकर बहुत उत्सुक हूं। 27 नवंबर को फिल्म रिलीज होगी, तो पता चलेगा, मैंने उसमें कैसा काम किया है और दर्शकों को कितना इस रोल में पसंद आता हूं। बता दें कि इसमें उनकी जोड़ी पहली बार शरवरी वाघ (Sharvari Wagh) के साथ नजर आएगी।।
