विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Yeh Prem Mol Liya: पर्दे पर लौटेगा राजश्री का 'प्रेम,' Ayushmann Khurrana की नई फिल्म की रिलीज डेट का एलान

Published: Tue, 21 Apr 2026 12:06 PM (IST)

आयुष्मान खुराना और निर्देशक सूरज बड़जात्या की मोस्ट अवेटेड फिल्म ये प्रेम मोल लिया की रिलीज सामने आ गई है।

आयुष्मान खुराना और सूरज बड़जात्या (फोटो क्रेडिट- एक्स)

आयुष्मान खुराना और सूरज बड़जात्या (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. सामने आई ये प्रेम मोल लिया की रिलीज डेट

  2. सूरज बड़जात्या और आयुष्मान की अगली फिल्म

  3. इस एक्ट्रेस संग नजर आएंगे आयुष्मान खुराना

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लंबे समय से अभिनेता आयुष्मान खुराना और निर्देशक सूरज बड़जात्या की फिल्म को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है, जिसका टाइटल ये प्रेम मोल लिया गया बताया गया। अब आयुष्मान की ये प्रेम मोल लिया का आधिकारिक एलान मेकर्स की तरफ से कर दिया गया है। 

इसके साथ ही ये प्रेम मोल लिया की रिलीज और कास्ट का भी राज खोल दिया गया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि राजश्री प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनने वाली ये प्रेम मोल लिया कब रिलीज की जाएगी। 

कब रिलीज होगी ये प्रेम मोल लिया

आयुष्मान खुराना की अपकमिंग मूवीज की लिस्ट काफी लंबी है, लेकिन सबसे अधिक इंतजार किसी फिल्म का हो रहा है तो वह ये प्रेम मोल लिया है। इस मूवी में आयुष्मान प्रेम के किरदार में नजर आएंगे। डायरेक्टर सूरज बड़जात्या की अगली मूवी को लेकर फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल अहम जानकारी साझा की है। तरण के अनुसार-

यह भी पढ़ें- Pati Patni Aur Woh Do Teaser: 'पत्नी और वो दो' संग आयुष्मान की आशिकी, 48 साल पुरानी संजीव की फिल्म से है नाता

Yeh Prem Mol Liya (1)

राजश्री और महावीर जैन फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनने वाली ये प्रेम मोल लिया को इस साल 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का डायरेक्शन सूरज बड़जात्या ने किया है और कास्ट में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म के संगीतकार की कमान हिमेश रेशमिया के हाथों में दी गई है। करीब 12 साल बाद राजश्री का प्रेम अब सिनेमाघरों में लौटने के लिए तैयार है।

बता दें कि इस दीवाली के मौके पर रणबीर कपूर की माइथोलॉजिकल फिल्म रामायण पार्ट 1 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इसके बाद आपको ये प्रेम मोल लिया बड़े पर्दे पर दर्शकों का मनोरंजन करती हुई नजर आएगी। 

सूरज की पिछली फिल्म रही थी हिट

मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन, हम साथ-साथ हैं, विवाह और प्रेम रतन धन पायो जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर सूरज बड़जात्या की पिछली फिल्म ऊंचाई बॉक्स ऑफिस पर कमर्शियल तौर पर सफल रही थी। इस वजह से ये प्रेम मोल लिया से उम्मीद बढ़ गई हैं। 

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 से डरकर आयुष्मान खुराना ने बदली थी तारीख! अब वरुण धवन से बॉक्स ऑफिस पर लेंगे टक्कर