विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Upcoming Releases: दशहरे के बाद थिएटर और OTT पर मनोरंजन का महाडोज, पूरे हफ्ते नहीं होगी बोरियत

Published: Mon, 19 Oct 2026 05:10 PM (IST)

नवरात्र के बाद आने वाला हफ्ता मनोरंजन से भरपूर होगा। यहां देखें थिएटर से लेकर ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज की लिस्ट-

इस हफ्ते थिएटर-ओटीटी में रिलीज होने वाली फिल्में

इस हफ्ते थिएटर-ओटीटी में रिलीज होने वाली फिल्में

HighLights

  1. इस हफ्ते थिएटर-ओटीटी में रिलीज होने वाली फिल्में

  2. ओटीटी पर क्या-क्या होगा रिलीज?

  3. नई फिल्में और सीरीज देने जा रहीं दस्तक 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नवरात्र खत्म होने जा रहे हैं और अगर आप सोच रहे हैं अब अगला हफ्ता बोरियत भरा होने वाला है तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। क्योंकि मनोरंजन के पिटारे में इस हफ्ते बहुत कुछ है जो थिएटर से लेकर ओटीटी तक बोर नहीं होने देगा।

चाहे आप थिएटर में जाकर फैमिली के साथ एंजॉय करना चाहते हों या फिर घर बैठकर चिल करते हुए कुछ अच्छा देखना, इस हफ्ते मनोरंजन का पूरा डोज मिलेगा।

यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर होगा Kartik Aaryan का राज! नई रोमांटिक थ्रिलर की रिलीज डेट आई सामने, श्रीलीला से लड़ाएंगे इश्क

थिएटर में रिलीज होने वाली फिल्में-

वैसे तो पिछले हफ्ते ही थिएटर में 4 फिल्मों ने दस्तक दी है लेकिन इस हफ्ते भी एक कॉमेडी ड्रामा आपको हंसाने के लिए तैयार है। इस वक्त थिएटर में यामी गौतम की नई नवेली, राणाबली, प्रहार और जेलर 2 सिनेमाघरों में चल रही है और अब आयुष्मान खुराना भी अपनी परफॉर्मेंस का जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं।

उड़ता तीर- आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की उड़ता तीर (Udta Teer) इस शुक्रवार यानी 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। उनके साथ इस फिल्म में सारा अली खान, राम कपूर, गुलशन ग्रोवर, राहुल बोस जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।

Release date (4)

तू है मेरी किरण (Tu Hai Meri Kiran)- सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल स्टारर साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म 'तू है मेरी किरण' इस हफ्ते सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। यह 23 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

Release date (5)

OTT पर रिलीज होने वाली फिल्में-सीरीज

1. चार यार (Chaar Yaar)- 2000 के दशक की शुरुआत के मुंबई पर आधारित, 'चार यार' चार मीडिल क्लास दोस्तों पूरव झा, नमन जैन, साकिब अयूब और प्रेरक मेहता की कहानी है, जो आर्थिक तंगी से बचने के लिए लग्जरी कारें चुराने का रास्ता चुनते हैं। उनका यह जोखिम भरा कदम जल्द ही उनके कंट्रोल से बाहर हो जाता है, जिससे वे गैंगस्टर्स और एक पुलिस इंस्पेक्टर के खतरनाक टकराव में फंस जाते हैं।

Release date (6)

8 एपिसोड की यह सीरीज प्राइम वीडियो पर 23 अक्टूबर को रिलीज होगी।

2. द लीजेंड ऑफ हनुमान 7 (The Legend Of Hanuman 7)- जियो हॉटस्टार की सफल सीरीज द लेजेंड ऑफ हनुमान अपने सातवें सीजन के साथ लौट रही है। यह सीरीज 23 अक्टूबर को रिलीज होगी।

Release date (7)

3. गजब रात (Gajab Raat)- यह रोमांचक क्राइम ड्रामा दिल्ली पुलिस के एक भ्रष्ट अधिकारी अजय दीक्षित (मनोज बाजपेयी) की कहानी है। उसकी योजनाएं तब गड़बड़ा जाती हैं, जब एक चलती कार से एक घायल महिला को बाहर फेंक दिया जाता है। इस घटना की जांच करते हुए, वह हत्या की एक बड़ी साजिश में फंस जाता है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर 23 अक्टूबर को रिलीज होगी।

Release date (8)

4. 'द टर्मिनल लिस्ट' सीजन 2- जैक कार के बेस्टसेलिंग उपन्यास 'ट्रू बिलीवर' पर आधारित, 'द टर्मिनल लिस्ट' के दूसरे सीजन में नेवी सील कमांडर जेम्स रीस (क्रिस प्रैट) एक ऐसी यात्रा पर निकलते हैं जो उन्हें दुनिया भर में ले जाती ह। यह 21 अक्टूबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

Release date (9)

5. द पैराडाइस (The Paradise)- 1980 के दशक के हैदराबाद पर आधारित, यह दमदार तेलुगु पीरियड एक्शन ड्रामा है। इसमें नानी ने 'जडाल' का किरदार निभाया है और राघव जुयाल भी अहम किरदार में हैं। यह फिल्म थिएटर के बाद ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है और 22 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। 

Release date (10)

6. सुमो दीदी (Sumo Didi)- श्रियम भगनानी अभिनीत 'सुमो दीदी' एक बायोग्राफिकल स्पोर्ट्स ड्रामा है, जो भारत की पहली महिला पेशेवर सुमो पहलवान हेतल दवे के जीवन से प्रेरित है। यह फिल्म कोलकाता में बॉडी-शेमिंग और सामाजिक दबाव का सामना करने से लेकर, जापान में ट्रेनिंग लेने और पितृसत्तात्मक उम्मीदों को चुनौती देने तक के उनके सफर को दिखाती है।

Release date (11)

7. नोबडी वॉन्ट्स दिस सीजन 3 (Nobody Wants this Season 3)- सीजन 3 में जोआन (क्रिस्टन बेल) और नोआ (एडम ब्रोडी) को रिश्ते में नई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। यह सीजन 22 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा।

Release date (12)

यह भी पढ़ें- 'लग जा गले' से 'रैंबो' तक, इन फिल्मों में दिखेगा Tiger Shroff का स्वैग; विद्युत जामवाल के साथ करेंगे धांसू एक्शन!