विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'लग जा गले' से 'रैंबो' तक, इन फिल्मों में दिखेगा Tiger Shroff का स्वैग; विद्युत जामवाल के साथ करेंगे धांसू एक्शन!

Published: Mon, 19 Oct 2026 04:04 PM (IST)

'बागी 4' के बाद Tiger Shroff बड़े पर्दे पर फिर से धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। यहां देखें एक्टर की अपकमिंग फिल्में-

इन अपकमिंग फिल्मों में नजर आएंगे टाइगर श्रॉफ

इन अपकमिंग फिल्मों में नजर आएंगे टाइगर श्रॉफ

HighLights

  1. इन अपकमिंग फिल्मों में नजर आएंगे टाइगर श्रॉफ

  2. हाल ही में अभिनेता की कार पर हुई गोलीबारी

  3. घटना में सुरक्षित बच गए एक्टर 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रविवार की रात टाइगर श्रॉफ की कार पर कुछ लोगों ने ओपन फायरिंग की। इस घटना से इंडस्ट्री के साथ-साथ उनके फैंस भी चिंता में हैं। हालांकि अच्छी खबर ये है कि इससे टाइगर को किसी तरह की चोट नहीं आई और वे सुरक्षित हैं।

बड़े पर्दे की बात करें तो टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पिछली बार बागी 4 (Baaghi 4) में नजर आए थे जिसमें उनके साथ संजय दत्त, सोनम बाजवा, हरनाज संधू जैसे सितारे नजर आए थे। इस बीच आइए जानते हैं आखिर एक्टर अब कौन सी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। यहां उनकी अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट-

यह भी पढ़ें- मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ की कार पर तीन लोगों ने की गोलीबारी, अभिनेता सुरक्षित

1. लग जा गले (Lag Ja Gale)- टाइगर श्रॉफ, जाह्नवी कपूर और लक्ष्य अभिनीत फिल्म 'लग जा गले' 14 मई, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए शेड्यूल की गई है। इसे राज मेहता ने डायरेक्ट किया है और धर्मा प्रोडक्शन ने इसे प्रोड्यूस किया है।

Release date (2)

2. रैंबो (Rambo)- टाइगर श्रॉफ की आने वाली हिंदी फिल्म 'रैम्बो' की रिलीज की तारीख अभी आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं की गई है। रेमो डिसूजा इस प्रोजेक्ट का निर्देशन कर रहे हैं। 'ए फ्लाइंग जट्ट' के बाद वे एक बार फिर टाइगर श्रॉफ के साथ काम कर रहे हैं।

Release date (1)

इसकी शूटिंग अगस्त 2026 में शुरू हुई। प्रोडक्शन से जुड़ी जानकारी के अनुसार, फिल्म दिसंबर 2027 के आसपास इसकी रिलीज हो सकती है।

3. स्क्रू ढीला (Screw Dheela)- शशांक खेतान द्वारा निर्देशित हिंदी एक्शन फिल्म 'स्क्रू ढीला' की कोई आधिकारिक रिलीज तारीख नहीं है। हालांकि इसे लेकर कोई ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। 

इसके अलावा उनके विद्युत जामवाल के साथ एक और एक्शन फिल्म में नजर आने के भी चर्चे हैं। टी-सीरीज द्वारा समर्थित और मिलाप जवेरी द्वारा निर्देशित एक बड़े पैमाने की एक्शन-रोमांस फिल्म में कीर्ति शेट्टी भी नजर आएंगी।

टाइगर श्रॉफ का वर्कफ्रंट

टाइगर श्रॉफ पिछली बार 'बागी 4' (Baaghi 4) में नजर आए थे जो बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर फ्लॉप रही थी। इसमें उनके साथ संजय दत्त, हरनाज कौर संधू और सोनम बाजवा ने अहम किरदार निभाए। 

यह भी पढ़ें- 'मैंने वहां खून के धब्बे...'Tiger Shroff पर अटैक के समय वहीं मौजूद थे करण वीर मेहरा, ठीक पीछे थी एक्टर की गाड़ी