Jailer 2 ने 8 दिनों में की 600 करोड़ से ज्यादा कमाई, गुरुवार को तोड़ा Drishyam 3 का रिकॉर्ड; जमकर बरसा धन
जेलर 2 बॉक्स ऑफिस पर धड़ाधड़ नोट छाप रही है। 8 दिन पहले सिनेमाघरों में रिली हुई फिल्म ने गुरुवार ...और पढ़ें
-1792737150218_m.webp)
जेलर 2 के आगे पस्त हुई दृश्यम 3/ फोटो- इंस्टाग्राम
HighLights
जेलर 2 ने तोड़ा दृश्यम 3 का 21 दिनों का रिकॉर्ड
8 दिनों के अंदर वर्ल्डवाइड 600 करोड़ का आंकड़ा किया पार
बॉक्स ऑफिस पर जेलर 2 ने की शानदार कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। रजनीकांत की जेलर 2 (Jailer 2) अब किस मोड़ पर जाकर थमेगी इसका अंदाजा लगाना बहुत ही मुश्किल है। 15 अक्टूबर को दुनियाभर में रिलीज हुई एक्शन ड्रामा फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तो शानदार रिस्पांस है ही, लेकिन दुनियाभर में तो मूवी बवंडर बन चुकी है।
महज 8 दिनों के अंदर ही नेल्सन के निर्देशन में बनी रजनीकांत और विद्या बालन स्टारर मूवी ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर दृश्यम 3 का 21 दिनों का बेहतरीन रिकॉर्ड तोड़ दिया है। गुरुवार को भारत और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर जेलर 2 ने कितने करोड़ कमाए, चलिए बताते हैं।
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है जेलर 2
हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम पांच भाषाओं में रिलीज हुई जेलर 2 (Jailer 2 Collection) बॉक्स ऑफिस पर तेज रफ्तार से दौड़ रही है। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेलर 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर महज 8 दिनों के अंदर 334.35 करोड़ की नेट कमाई कर ली है। इस फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 391.55 करोड़ तक पहुंच चुका है।
तमिल भाषा में रजनीकांत (Rajinikanth) की फिल्म का प्रदर्शन बहुत ही शानदार है। तमिल भाषा में मूवी ने 8 दिनों में कुल 236.45 करोड़ का बिजनेस किया, तो वहीं तेलुगु में मूवी ने 63.35 करोड़ तक कमाए। हिंदी में मूवी का कलेक्शन 30.65 करोड़ का हुआ, तो वहीं कन्नड़ में 3.90 करोड़ जेलर 2 कमाने में सफल रही है।

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर दृश्यम 3 को किया पस्त
हैरानी की बात ये कि रजनीकांत की एक्शन स्टारर फिल्म को रिलीज हुए अभी सिर्फ 8 दिन ही हुए हैं और वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में ये फिल्म अजय देवगन की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म दृश्यम 3 (Drishyam 3) को कमाई में पीछे छोड़ चुकी है। दृश्यम 3 का कलेक्शन 21 दिनों में जहां 563 करोड़ पहुंचा है, तो वहीं जेलर 2 ने पहले गुरुवार को ही 606.05 करोड़ की शानदार कमाई कर ली है।

रजनीकांत की विदेशों में एक अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है, जिसका फायदा उनकी फिल्म जेलर 2 को पूरा-पूरा मिल रहा है। मूवी ने सिर्फ ओवरसीज मार्केट में ही 214.50 करोड़ की कमाई कर ली है। जेलर 2 की स्टारकास्ट की बात करें तो मूवी में रजनीकांत के अलावा एस.जे.सूर्या, मिथुन चक्रवर्ती, सूरज वेनजारामुदु, राम्या कृष्णन, विद्या बालन, योगी बाबू जैसे सितारों ने काम किया।
