विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Jailer 3: अभी खत्म नहीं हुई 'जेलर' की कहानी, Rajinikanth की फिल्म का आएगा पार्ट-3?

Published: Thu, 22 Oct 2026 01:21 PM (IST)

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत स्टारर जेलर फिल्म फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट की चर्चा इस वक्त काफी तेज है।

रजनीकांत की जेलर फ्रेंचाइजी (फोटो क्रेडिट- एक्स)

रजनीकांत की जेलर फ्रेंचाइजी (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. पार्ट 3 को लेकर चर्चा में जेलर फिल्म फ्रेंचाइजी

  2. बॉक्स ऑफिस पर जेलर 2 का धमाल जारी

  3. रजनीकांत की फिल्म के क्लाईमैक्स सीन में मिला हिंट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा समय में अगर कोई फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है तो वह रजनीकांत स्टारर जेलर 2 है। निर्देशक नेल्सन दिलीप की इस एक्शन-कॉमेडी फिल्म ने फैंस का दिल जीत लिया है। इतना ही नहीं जेलर फिल्म फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त की चर्चा भी काफी तेज है। 

जिसका सबसे बड़ा कारण जेलर 2 के क्लाईमैक्स सीन में दिया गया हिंट है। जिसमें एक मशहूर साउथ फिल्म अभिनेता की झलक दिखाई गई है। आइए मामले को विस्तार से जानते हैं-

जेलर का आएगा पार्ट 3

फिल्म जेलर 2 के क्लाईमैक्स सीन में दिखाया गया है कि अपने बेटे की मौत के जुर्म में टाइगर मुथुवेल पांडियन (रजनीकांत) को पुलिस गिरफ्तार कर लेती है और उसी दौरान पुलिस की जीप में टाइगर के लिए एक फोन कॉल आता है, जोकि कांता (विद्या बालन) का होता। टाइगर और कांता के बीच में जो पुलिस वाला सूत्रधार बना हुआ होता है, वह कोई और नहीं बल्कि विजय सेतुपति हैं।

यह भी पढ़ें- रजनीकांत की Jailer 2 की दुनियाभर में चांदी, 500 करोड़ पार पहुंची फिल्म;सिर्फ 8 दिनों में किया कमाल

jailer3 (1)

इस सीन को देखने के बाद ये चर्चा तेज हो गई है कि जेलर फिल्म फ्रेंचाइजी की कहानी अभी समाप्त नहीं हुई है और आने वाले समय में इस ब्लॉकबस्टर मूवी फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट यानी जेलर 3 को भी सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। हालांकि, मेकर्स की तरफ से इस मामले की आधिकारिक पुष्टि किया जाना अभी बाकी है।

jailer2boxofficecollectionday5 (1)

आपको बता दें कि साल 2023 साउथ सिनेमा के मेगा सुपरस्टार रजनीकांत की जेलर फिल्म फ्रेंचाइजी की शुरुआत हुई थी। 600 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करने के साथ ही जेलर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर रही। हाल ही में जेलर का पार्ट-2 बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया है

कमाई में जेलर 2 का धमाकेदार प्रदर्शन

रजनीकांत की जेलर 2 की रिलीज को अभी एक सप्ताह हुआ है और मूवी ने अपनी धमाकेदार कमाई की छाप देश-विदेश में बखूबी छोड़ी है। ग्लोबली इस मूवी ने अभी तक 570 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। इसके अलावा भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी जेलर 2 फिल्म नेट 317 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है। इतना ही नहीं फिल्म की कमाई का ये आंकड़ा आने वाले दिनों और भी अधिक बढ़ता हुआ नजर आ सकता है। 

यह भी पढ़ें- दशहरा के दिन बॉक्स ऑफिस पर 6 फिल्मों में हुआ 'महासंग्राम', कमाई में इस मूवी के लिए शुभ रही विजयादशमी