अल्लू अर्जुन ने किया Jailer 2 का रिव्यू, रजनीकांत की तारीफ में 'राका' एक्टर ने पढ़े कसीदे
पुष्पा 2 स्टार अल्लू अर्जुन ने वेटरन एक्टर रजनीकांत की लेटेस्ट फिल्म जेलर 2 का रिव्यू किया है।

अल्लू अर्जुन और रजनीकांत (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
अल्लू अर्जुन को पसंद आई जेलर 2
राका एक्टर ने किया फिल्म का रिव्यू
रजनीकांत की जेलर 2 ने किया कमाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा समय में सिनेमाघरों में साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की लेटेस्ट फिल्म जेलर 2 को खूब देखा जा रहा है। अपनी दमदार कहानी के दम पर ये मूवी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। सिर्फ ऑडियंस ही नहीं बल्कि फिल्मी सितारों के दिलों को भी जेलर 2 ने जीता है। इस मामले में राका फिल्म स्टार अल्लू अर्जुन का नाम शामिल हो रहा है। ट
जेलर 2 (Jailer 2) को देखने के बाद अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने सोशल मीडिया पर फिल्म का रिव्यू किया है और रजनीकांत की तारीफ में जमकर कसीदे पढ़े हैं। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या लिखा है।
अल्लू अर्जुन को पसंद आई जेलर 2
3 साल के लंबे इंतजार के बाद रजनीकांत स्टारर जेलर का सीक्वल आया है और फैंस के इंतजार का फल फिल्म ने अपने दमदार कंटेंट की बदौलत दिया है। अब अल्लू अर्जुन ने भी इस मूवी की तारीफ की है और अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है-
यह भी पढ़ें- Jailer 3: अभी खत्म नहीं हुई 'जेलर' की कहानी, Rajinikanth की फिल्म का आएगा पार्ट-3?

जेलर 2 वाकई फायर है। रजनीकांत सर का स्टार पावर, स्वैग और औरा का बेहतरीन प्रदर्शन। एक ऐसी कमर्शियल एंटरटेनर फिल्म जो आपके जोश को दोगुना कर देगी। संगीतकार अनिरुद्ध ने एक बार फिर से कमाल कर दिया। इसके अलावा सभी कलाकारों, तकनीशियनों और निर्माता ने इस फिल्म में अपना दिल लगा दिया है। खास बात ये है कि शोमैन नेल्सन दिलीपकुमार ने एक डायरेक्टर के तौर पर एक और शानदार हिट दी है।
#Jailer2 is 🔥🔥🔥 A true showcase of @rajinikanth sir’s star power, swag & aura! A Commercial Entertainer that keeps the adrenaline pumping! Brother... @anirudhofficial KILLED IT! All the artists, technicians & the producer have poured their hearts into this film. The Showman @Nelsondilpkumar garu delivers the coolest hit with a BANG! చొక్కా నలగకుండా 500 CR+ కొట్టడం ఒక్క రజినీ గారికే సాధ్యం! 🖤 Congratulations to the entire team! @sunpictures
— Allu Arjun (@alluarjun) October 22, 2026
इस तरह से अल्लू अर्जुन ने अपने सीनियर रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 की जमकर प्रशंसा की है। आपको बता दें कि जेलर 2 ने कमर्शियल तौर पर कमाई के मामले में छाप छोड़ी है और रिलीज के पहले हफ्ते में वर्ल्डवाइड 600 करोड़ के करीब कारोबार कर लिया है।
अल्लू अर्जुन की अगली फिल्म
फिल्म पुष्पा 2 की अपार सफलता के फैंस अल्लू अर्जुन की अगली फिल्म राका का इंतजार कर रहे हैं। जिसका डायरेक्शन साउथ सिनेमा के मशहूर फिल्ममेकर एटली कर रहे हैं। इस साईं-फिक्शन एक्शन थ्रिलर को 2027 के अंत में सिनेमाघरों में रिलीज किया जा सकता है।
