विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अल्लू अर्जुन की Raaka का हिस्सा बनने की खबरों पर Mrunal Thakur ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मुझे यह बात...'

Published: Tue, 13 Oct 2026 06:15 PM (IST)

मृणाल ठाकुर (Mrunaal Thakur) ने अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म राका (Raaka) में काम करने की खबरों पर रिएक्शन दिया है।

राका पर पहली बार बोलीं मृणाल ठाकुर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

राका पर पहली बार बोलीं मृणाल ठाकुर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. राका का हिस्सा बनने पर मृणाल का रिएक्शन

  2. मृणाल ठाकुर ने अफवाहों को नहीं किया खारिज

  3. सोशल मीडिया पर करने वाली हैं बड़ी अनाउंसमेंट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मोस्ट एंटीसिपेटेड तेलुगु फिल्म राका (Raaka) को लेकर चर्चा हो रही थी कि इसमें एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।

अब एटली कुमार की फिल्म राका का हिस्सा बनने की खबरों पर पहली बार मृणाल ठाकुर ने रिएक्शन दिया है। उन्होंने बताया कि फिल्मी गलियारों में चल रहीं अफवाहों में कितनी सच्चाई है।

राका पर पहली बार बोलीं मृणाल

हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में मृणाल ठाकुर ने राका में शामिल होने की न ही पुष्टि की और ना ही इन खबरों को खारिज किया। उन्होंने इशारों-इशारों में कहा कि वह जल्द ही अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट करने वाली हैं। बकौल एक्ट्रेस- 

मुझे अच्छा लगा कि आपने अनुमान लगाया कि मैं राका फिल्म कर रही हूं। अभी जो आने वाली फिल्में हैं, उनकी अनाउंसमेंट मैं जल्द ही सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर करूंगी। ताकि इन सभी अफवाहों पर फुल स्टॉप लग सके।

Mrunal Thakur

एक्टिंग प्रोसेस को करती हैं एन्जॉय

मृणाल ठाकुर ने इसी इंटरव्यू में अपने एक्टिंग करियर को लेकर कहा कि वह प्रोसेस को एन्जॉय करती हैं। वह रिजल्ट की चिंता नहीं करती हैं। उन्होंने कहा, "मैं बस इस प्रोसेस का आनंद लेना चाहती हूं क्योंकि एक्सपेरिमेंट का मतलब होता है- मकसद, तरीका, ऑब्जर्वेशन और नतीजा, बस यही। मैं किसी ऐसे नतीजे पर नहीं पहुंचना चाहती जहां लगे कि कुछ काम नहीं किया। मेरे लिए हर चीज से कुछ न कुछ सीखने और अनुभव करने की बात है।"

फैमिली-रोमांटिक फिल्मों का बनना चाहतीं हिस्सा

मृणाल ठाकुर ने कहा कि वह और भी रोमांटिक और फैमिली ड्रामा का हिस्सा बनना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें हम साथ साथ हैं और हम आपके हैं कौन जैसी फिल्में पसंद हैं। उन्होंने यह भी कहा, "मैं ऐसी फिल्मों का हिस्सा बनना चाहती हूं जो न सिर्फ मेरे लिए चुनौतीपूर्ण हों, बल्कि लोगों को उनकी मुश्किलों से उबरने में भी मदद करें और हां उन्हें ज्यादा फैसले लेने में सक्षम बनाएं और एक बेहतर इंसान बनने में मदद करें।"

यह भी पढ़ें- अल्लू अर्जुन ने इंडियन सिनेमा को दिलाई ग्लोबल पहचान, एटली की Raaka के नाम दर्ज हुआ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें- 'अवतार' से बेहतर Raaka...' अल्लू अर्जुन और दीपिका की फिल्म को लेकर 'डॉन' के डायरेक्टर का बड़ा दावा