विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'अवतार' से बेहतर Raaka...' अल्लू अर्जुन और दीपिका की फिल्म को लेकर 'डॉन' के डायरेक्टर का बड़ा दावा

Published: Sat, 19 Sep 2026 04:15 PM (IST)

एक इवेंट में सिबी चक्रवर्ती ने एटली की खूब तारीफ की और इसकी तुलना 24,000 करोड़ी 'अवतार' से की।

सिबी चक्रवर्ती ने 'राका' को बताया 'अवतार' से बेहतर

सिबी चक्रवर्ती ने 'राका' को बताया 'अवतार' से बेहतर

HighLights

  1. सिबी चक्रवर्ती ने 'राका' को बताया 'अवतार' से बेहतर

  2. एटली की तुलना राजामौली से की

  3. 'राका' में अल्लू अर्जुन निभाएंगे 4 किरदार

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अल्लू अर्जुन, दीपिका पादुकोण, रश्मिका मंदाना जैसे सितारों से सजी मोस्ट अवेटेड फिल्म राका का हाल ही में एक छोटा सा टीजर रिलीज किया गया है। इस बीच अब तमिल फिल्ममेकर सिबी चक्रवर्ती ने फिल्म को लेकर एक बड़ा दावा किया है।

फिल्म ने राका की तुलना अवतार से की

चेन्नई में विजय सेतुपति की आने वाली तमिल फिल्म 'बत्था' के ऑडियो लॉन्च के दौरान कई तमिल फिल्ममेकर्स स्टेज पर आए। जहां सिबी चक्रवर्ती ने न सिर्फ एटली की तारीफ करते हुए उनकी तुलना राजामौली से की, बल्कि उनकी आने वाली फिल्म 'राका' की तुलना 'अवतार' से भी की।

यह भी पढ़ें- खत्म हुआ इंतजार, अल्लू अर्जुन की Rakaa पर आया लेटेस्ट अपडेट, इस महीने में दिखेगी पहली झलक

सिबी चक्रवर्ती ने 'राका' के बारे में किया दावा

सिबी ने स्टेज पर आकर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के साथ एटली की आने वाली फिल्म 'राका' (Raaka) के बारे में बात की। उन्होंने कहा, 'मैंने उनकी फिल्म के विजुअल्स देखे हैं; उन्होंने मुझे दिखाए थे। सर, मुझे नहीं लगता कि 'अवतार' में भी ऐसे विजुअल्स हैं। मैं जिस बारे में बात कर रहा हूं, वह सब तीन दिन में देखेंगे। विज़ुअल्स असाधारण थे'।


इसके बाद सिबी ने एटली (Atlee) की तुलना राजामौली से की और कहा, 'मैं भी कुछ कहना चाहता हूं। जिस तरह राजामौली सर भारतीय सिनेमा को एक नए स्तर पर ले जा रहे हैं, मुझे यकीन है कि एटली सर भारतीय सिनेमा को ग्लोबल स्तर पर पहचान दिलाएंगे। मुझे आपका स्टूडेंट होने पर बहुत गर्व है'।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Sun Pictures (@sunpictures)

 

राका के बारे में

राका का निर्देशन एटली कर रहे हैं और इसे सन पिक्चर्स के कलानिधि मारन प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म के 2027 में रिलीज होने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में अल्लू अर्जुन 4 किरदार निभाते नजर आएंगे। वहीं रश्मिका मंदाना, जाह्नवी कपूर और मृणाल ठाकुर भी फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म के मेकर्स ने हाल ही में एक रहस्यमयी टीजर रिलीज किया है। जिसे लेकर फैंस एक्साइटेड हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही कोई नया अपडेट सामने आएगा। 

यह भी पढ़ें- Allu Arjun की 'राका' का नया टीजर आउट, ग्लोबली मचेगा तहलका; फिल्म में 4 किरदारों में गर्दा उड़ाएंगे 'पुष्पा' स्टार?