रिलीज से पहले ही अल्लू अर्जुन की Raaka ने रचा इतिहास, एटली की फिल्म के नाम दर्ज हुआ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म राका को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

अल्लू अर्जुन की राका (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
राका फिल्म ने रच दिया था इतिहास
अल्लू अर्जुन की फिल्म ने बनाया विश्व रिकॉर्ड
इस मामले में राका मूवी ने किया कमाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की अपकमिंग फिल्म राका का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस वक्त राका को लेकर एक अहम खबर सामने आ रही है, जिसे जानकर फिल्म के लिए फैंस की एक्साइटमेंट और अधिक बढ़ने वाली है।
खबर है कि निर्देशक एटली की राका (Raaka) ने रिलीज से पहले इतिहास रचा दिया है और विश्व स्तर पर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। जिसके चलते राका का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बुक में शामिल हो गया है।
राका ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
अल्लू अर्जुन स्टारर राका का निर्माण साउथ सिनेमा के बड़े प्रोडक्शन हाउस सन पिक्चर्स के बैनर तले किया जा रहा है। सन पिक्चर्स ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर सोमवार को फिल्म द्वारा बनाए गए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की जानकारी साझा की है और बताया है-
यह भी पढ़ें- 'अवतार' से बेहतर Raaka...' अल्लू अर्जुन और दीपिका की फिल्म को लेकर 'डॉन' के डायरेक्टर का बड़ा दावा

इतिहास रचा गया, एक ऐसी वैश्विक जीत जो भारतीय सिनेमा को दुनिया में एक अलग पहचान दिला दी है। फिल्म राका ने 'रियल-टाइम में सबसे अधिक लोगों के मोशन-कैप्चर' करने का का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है, जिसमें एक साथ 37 कलाकारों को कैप्चर किया गया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए अभिनेता अल्लू अर्जुन और निर्देशक एटली को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का सर्टिफिकेट सौंपा गया है।
HISTORY MADE 🏆 A global triumph that takes Indian cinema to the world stage! 🌎#Raaka sets a Guinness World Record for the “Most People Motion-Captured in Real-Time”, with 37 performers captured simultaneously!
— Sun Pictures (@sunpictures) September 21, 2026
Mr. Allu Arjun and Mr. Atlee received the Guinness World Records… pic.twitter.com/BuozZNET6K
इस तरह से रिलीज से पहले ही अल्लू अर्जुन की राका के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। मालूम हो कि एटली के डायरेक्शन में बनने वाली राका एक साइंस-फिक्शन एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसको लेकर सिनेमा जगत में चर्चाओं का बाजार लंबे समय से गर्म है। अब गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के बाद राका को लेकर सुर्खियां और तेज होने वाली हैं।
क्या होता है रियल-टाइम मोशन कैप्चर?
रियल-टाइम मोशन कैप्चर (Real-time Motion Capture) के बारे में जानकारी देते हुए बता दें कि ये एक ऐसी एडवांस टेक्नोलॉजी है, जिसकी मदद से किसी इंसान या वस्तु की शारीरिक गतिविधियों और हाव-भाव को ठीक उसी समय, बगैर देरी किएलाइव मोशन में डिजिटल 3D मॉडल या कैरेक्टर में ट्रांसफर किया जाता है। ये देखने में ऐसा लगता है, जैसे मानों कोई वीडियो गेम चल रहा हो।
कब रिलीज होगी राका?
बात की जाए फिल्म राका के बारे में तो ये एक मल्टी स्टारर फिल्म है, जिसमें अल्लू अर्जुन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। उनके अलावा दीपिका पादुकोण, रश्मिका मंदाना, मृणाल ठाकुर, राम्या कृष्णन, जाह्नवी कपूर और योगी बाबू जैसे कई कलाकार भी मौजूद रहेंगे। गौर किया जाए राका की रिलीज डेट की तरफ तो अभी इसका आधिकारिक एलान होना बाकी है। हालांकि, माना जा रहा है कि अगले साल के अंत में इसे थिएटर्स में रिलीज किया जा सकता है।
