विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

थिएटर्स के बाद OTT पर Yeh Prem Mol Liya सिखाएगा पारिवारिक पाठ, कब और कहां देखें आयुष्मान-शरवरी की फिल्म?

Published: Sat, 21 Nov 2026 02:54 PM (IST)

Yeh Prem Mol Liya OTT Release Date: आयुष्मान खुराना और शरवरी की फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' थिएटर्स के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी? जानिए...

ये प्रेम मोल लिया की ओटीटी रिलीज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

ये प्रेम मोल लिया की ओटीटी रिलीज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. ये प्रेम मोल लिया की ओटीटी रिलीज पर अपडेट

  2. थिएटर्स के बाद ये प्रेम मोल लिया ओटीटी पर करेगी धमाका

  3. 27 नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' (Yeh Prem Mol Liya) रिलीज से पहले ही चर्चाओं में है। फैमिली ड्रामा जॉनर के लिए मशहूर सूरज बड़जात्या एक बार फिर पारिवारिक कहानी बड़े पर्दे पर लेकर आ रहे हैं। 

यूं तो आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और शरवरी (Sharvari) स्टारर यह फिल्म 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, लेकिन इसके बाद यह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी दस्तक देगी। थिएटर्स के बाद 'ये प्रेम मोल लिया' किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कब रिलीज हो सकती है? जानिए इस बारे में...

कब ओटीटी पर आएगी ये प्रेम मोल लिया?

सूरज बड़जात्या निर्देशित फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' के थिएटर्स रिलीज का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अगले हफ्ते सिनेमाघरों में आ रही यह फिल्म बाद में ओटीटी पर आएगी। आमतौर पर हिंदी फिल्में 45 या फिर 60 दिनों के बीच थिएटर्स के बाद ओटीटी पर आती हैं और 'ये प्रेम मोल लिया' के साथ भी ऐसा होगा। वह भी डेढ़ या दो महीने के बीच ही ओटीटी पर दस्तक दे सकती है।

ayushmann khurrana

किस ओटीटी पर रिलीज होगी ये प्रेम मोल लिया?

अब सबसे बड़ा सवाल कि 'ये प्रेम मोल लिया' किस ओटीटी पर आएगी? इसका पता भी चल गया है। यह फिल्म सिनेमाघरों में अपना सफर पूरा करने के बाद अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर स्ट्रीम होगी। फिल्म के ऑफिशियल पोस्टर्स पर इस प्लेटफॉर्म का नाम दिया गया है। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट या प्लेटफॉर्म का खुलासा नहीं किया है। 

ये प्रेम मोल लिया की स्टार कास्ट और कहानी

सूरज बड़जात्या की फिल्म में प्रेम की भूमिका आयुष्मान खुराना और शरवरी पूर्वा सोलंकी की भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी पुराने रीति-रिवाज पर सवाल उठाने और शादी में समझदारी-जिम्मेदारी को दिखाती है। फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे प्रेम, पूर्वा के लिए अपने परिवार के साथ उसके घर में शिफ्ट हो जाता है, जहां दोनों परिवारों के बीच तालमेल बिठाना सबसे बड़ी चुनौती है। 

yeh prem mol liya on ott

फिल्म में आयुष्मान-शरवरी के अलावा अनुपम खेर, सुप्रिया पाठक, सीमा पाहवा, स्वानंद किरकिरे, सौम्या टंडन, श्रुति सेठ और शाद रंधावा अहम भूमिकाओं में।

यह भी पढ़ें- Exclusive: बड़े पर्दे पर 'प्रेम' बनकर लौटेंगे Salman Khan? डायरेक्टर सूरज बड़जात्या ने दिया बड़ा हिंट

यह भी पढ़ें- बहू का मायका बनेगा लड़के वालों का नया घर, छाया Yeh Prem Mol Liya का धांसू ट्रेलर; शादीशुदा लोगों के लिए मस्ट वॉच

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।