विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Shreya Ghoshal की आवाज में छा गया नया छठ गीत, इंटरनेट पर वायरल 'ये प्रेम मोल लिया' का 'बुलाए छठी मइया' गाना

Published: Thu, 12 Nov 2026 04:43 PM (IST)

छठ पूजा से ठीक पहले श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) की आवाज में छठी मइया गीत जारी किया गया है जो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

श्रेया घोषाल ने गाया नया छठ गीत। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

श्रेया घोषाल ने गाया नया छठ गीत। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. श्रेया घोषाल ने गाया नया छठ गीत

  2. छठ पर है ये प्रेम मोल लिया का गाना

  3. 27 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सूरज बड़जात्या की फैमिली ड्रामा 'ये प्रेम मोल लिया' (Yeh Prem Mol Liya) का नया गीत जारी हो गया है। यह एक छठ गीत है जिसे छठ पूजा से ठीक पहले जारी किया गया है। 

सोशल मीडिया पर जैसे ही 'ये प्रेम मोल लिया' का गीत आया, ये इंटरनेट पर वायरल हो गया। इस गीत में घाट पर छठ पूजा और उसकी आस्था दिखाई गई है।

श्रेया घोषाल का छठ गीत

'ये प्रेम मोल लिया' का नया गीत 'बुलाए छठी मां' (Bulaaye Chhathi Maa) है। छठ पूजा कल यानी शुक्रवार से शुरू हो रहा है और आज (12 नवंबर) को मेकर्स ने छठ पर बना नया गाना रिलीज कर दिया है। यह गाना छठी मां की पूजा-आस्था और परिवार के मिलने पर बना है।

इस गीत में शरवरी वाघ (Sharvari Wagh) और आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) देसी लुक में दिखाई दे रहे हैं। उनकी केमिस्ट्री भी काबिल-ए-तारीफ है।

e

चंद घंटों में वायरल हुआ गाना

इस छठ गीत को श्रेया घोषाल ने केशव आनंद के साथ गाया है। गाने के बोल मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं। वहीं, गीत का संगीत हिमेश रेशमिया ने तैयार किया है। आवाज, बोल और संगीत... तीनों 'बुलाए छठी मां' को दिल छूने वाला बनाता है। यह गीत कुछ ही घंटों में इंटरनेट पर वायरल हो गया है। इसे YouTube पर कुछ ही घंटों में 30 लाख से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं। यह दिखाता है कि लोगों को ये गीत कितना पसंद आ रहा है।

 

कब रिलीज होगी आयुष्मान-शरवरी की फिल्म?

फैमिली ड्रामा 'ये प्रेम मोल लिया' से सूरज बड़जात्या फिर से निर्देशन में कमबैक कर रहे हैं। फिल्म में शरवरी और आयुष्मान के अलावा सुप्रिया पाठक, सीमा पाहवा और अनुपम खेर भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- दीवाली परंपराओं पर आयुष्मान खुराना की राय, बचपन में छोटे भाई संग ऐसे मनाते थे त्योहार

यह भी पढ़ें- Himesh Reshammiya के 'गरबा एंथम' पर फाल्गुनी पाठक ने दी धांसू परफॉर्मेंस, आयुष्मान और शरवरी ने लगाए चार चांद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।