श्रेया घोषाल की आवाज, हिमेश रेशमिया की पत्नी ने लिखे बोल; आ गया Yeh Prem Mol Liya का 'झुमका' सॉन्ग
आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की अपकमिंग फिल्म ये प्रेम मोल लिया का एक और लेटेस्ट सॉन्ग रिलीज कर दिया गया।

ये प्रेम मोल लिया का नया गाना (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HighLights
रिलीज हुआ ये प्रेम मोल लिया का नया गाना
सिंगर श्रेया घोषाल ने गाया झुमका सॉन्ग
आयुष्मान और शरवरी की फिल्म ये प्रेम मोल लिया
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक सूरज बड़जात्या की अपकमिंग फिल्म ये प्रेम मोल लिया (yeh prem mol liya) का नाम काफी समयसे चर्चा का विषय बना हुआ है। आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ स्टारर इस मूवी के कई गाने अब तक सामने आए हैं, जिन्हें श्रोताओं ने पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिया है।
इस बीच नवरात्रि के सीजन में मेकर्स की तरफ से ये प्रेम मोल लिया का एक और नया गाना रिलीज कर दिया गया है। जिसके बोल संगीतकार हिमेश रेशमिया की पत्नी सोनिया कपूर रेशमिया ने लिखे हैं और सिंगर श्रेया घोषाल ने इसे गाया है।
सामने आया ये प्रेम मोल लिया का झुमका
ये प्रेम मोल लिया के जिस लेटेस्ट सॉन्ग के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, उसका टाइटल- झुमका पटोला... (Jhumka Patola) है। दरअसल बुधवार को मेकर्स की तरफ से इस गाने को रिलीज करने की आधिकारिक जानकारी सोशल मीडिया पर दी गई थी और अब गुरुवार को झुमका पटोला... को रिलीज कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें- आ गया 'नवरात्रि का एंथम', आयुष्मान की Yeh Prem Mol Liya का नया गाना; हिमेश की आवाज में 'जय माता' की गूंज
-1792060815332.webp)
फिल्म ये प्रेम मोल लिया का ये नया गाना अभिनेता आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ के अलावा फिल्म की अन्य फीमेल एक्ट्रेसेज के ऊपर फिल्माया गया है। बॉलीवुड की मशहूर गायिका श्रेया घोषाल ने इस गीत को अपनी मीठी आवाज दी है, जबकि संगीतकार हिमेश रेशमिया ने इसके संगीत को तैयार है।
ध्यान देने वाली बात ये है कि ये प्रेम मोल लिया फिल्म के झुमका पटोला... गीत के लिरिक्स को हिमेश की वाइफ सोनिया कपूर ने लिखा है, जो गाने को और अधिक रोचक बनाता है। कुल मिलाकर कहा जाए तो मूवी का ये गीत प्रॉपर डांसिंग सॉन्ग लग रहा है, जो महिलाओं के लिए नया पार्टी एंथम बन सकता है। इससे पहले फिल्म का टाइटल सॉन्ग और नवरात्रि स्पेशल गीत पहले ही रिलीज किए जा चुके हैं।
कब आ रही है ये प्रेम मोल लिया
राजश्री प्रोडक्शन की अगली पेशकश के तौर पर ये प्रेम मोल लिया फिल्म का सिनेप्रेमी बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौर किया जाए आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ स्टारर इस रोमांटिक-फैमिली ड्रामा फिल्म की रिलीज डेट के बारे में तो ये मूवी 27 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी।
