22 साल पुराने Alka Yagnik के गाने से कॉपी हुआ Shreya Ghoshal का नया ट्रैक? सुनते ही कल्ट गीत की आ जाएगी याद
Shreya Ghoshal की आवाज में रिलीज हुआ नया गाना 22 साल पुराने कल्ट गीत की याद दिलाता है, जिसे उदित नारायण और अलका याग्निक ने आवाज दी थी।
-1792165814912_m.webp)
22 साल पहले अलका याग्निक ने गाया था कल्ट गीत
HighLights
22 साल पहले अलका याग्निक ने गाया था कल्ट गीत
श्रेया घोषाल के गाने को यूट्यूब पर मिले 15 मिलियन व्यूज
उदित नारायण और अलका याग्निक ने दी थी सदाबहार गाने को आवाज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में रीमेक बनाने का चलन तो काफी पुराना है लेकिन कई बार नए गाने ऐसे भी बनते हैं जिन्हें सुनते ही पुराने कल्ट गानों की याद आ जाती है। एक ऐसा ही गीत है श्रेया घोषाल की आवाज में रिलीज हुआ है जिसे सुनते ही 22 साल पुराने एक टाइमलेस ट्रैक की याद आ जाएगी।
क्या 22 साल पुराने गाने से प्रेरित है नया सॉन्ग?
ये गाना श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) ने नवंबर में रिलीज होने वाली सूरज बड़जात्या की फैमिली एंटरटेनर 'ये प्रेम मोल लिया' का है। जिसमें आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ नजर आएंगे। हाल ही में रिलीज किए गए इस ट्रैक का टाइटल है 'झुमका पटोला' (Jhumka Patola)। यह गीत एक दिन पहले ही रिलीज हुआ और इसे यट्यूब पर अब तक 15 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।
-1792166027919.webp)
यह भी पढ़ें- आ गया 'नवरात्रि का एंथम', आयुष्मान की Yeh Prem Mol Liya का नया गाना; हिमेश की आवाज में 'जय माता' की गूंज
इस गाने की धुन एकदम 22 साल पुराने एक टाइमलेस सॉन्ग से मिलती-जुलती है, जिसके बोल हैं- ओ सोनिया हो और माहियो हो...(O Soniya Ho O Mahiya Ho)। इस गाने को उदित नारायण और अलका याग्निक ने अपनी आवाज दी थी वहीं हिमेश रेशमिया ने इसका संगीत दिया था। यह गाना 2004 में रिलीज हुई फिल्म इश्क है तुमसे का है जिसमें बिपाशा बसु और डिनो मोरिया ने काम किया था।
दिलचस्प बात ये है कि 'झुमका पटोला' को भी हिमेश रेशमिया ने कंपोज किया है वहीं गाने के लिरिक्स उनकी वाइफ सोनिया कपूर रेशमिया ने लिखे हैं। इस गाने को सुनते ही 22 साल पुराने उस कल्ट ट्रैक की याद आ जाती है।
यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स
कई यूजर्स ने इस बात को नोटिस किया और कमेंट सेक्शन में अपने दिल की बात लिख दी। एक ने लिखा, 'इसकी शुरुआत उदित नारायण और अलका याग्निक के गाने जैसी लग रही है- ओ सोनिया ओ माहिया ओ जिंदगी का गुजारा तेरे बिन नहीं होना'। एक ने लिखा, 'पूरी तरह से 90's की वाइब'। एक ने कमेंट किया, 'श्रेया घोषाल और हिमेश रिमेश की जोड़ी कमाल की है'।
ये प्रेम मोल लिया के बारे में
ये प्रेम मोल लिया (Yeh Prem Mol Liya) को सूरज बड़जात्या ने निर्देशित किया है। इसमें आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और शरवरी वाघ (Sharvari Wagh) ने लीड रोल प्ले किया है। फिल्म के टाइटल सॉन्ग, जय अम्बे बोल और अब झुमका पटोला को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। वहीं दर्शक बेसब्री से इस फैमिली एंटरटेनर का इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
