विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Yeh Prem Mol Liya ने रिलीज से पहले ही बनाया महा-रिकॉर्ड, हिमेश रेशमिया के गानों ने पार किया 1 अरब व्यूज का आंकड़ा

Published: Tue, 24 Nov 2026 08:10 PM (IST)

सूरज बड़जात्या की फिल्म ये प्रेम मोल लिया ने रिलीज से तीन दिन पहले ही इतिहास रच दिया है और इसकी वजह फिल्म का संगीत है। 

रिलीज से ये प्रेम मोल लिया ने बनाया रिकॉर्ड। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

रिलीज से ये प्रेम मोल लिया ने बनाया रिकॉर्ड। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. विनाइल रिकॉर्ड में दर्ज ये प्रेम मोल लिया के गाने

  2. ये प्रेम मोल लिया के गानों ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

  3. 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हमेशा से ही फिल्मों के साथ-साथ उसके गानों पर भी खूब चर्चा होती है। कुछ फिल्में तो अपने गानों की वजह से ही हिट हो जाते हैं। पिछले कुछ समय से पहले ही ऐसी फिल्में कम आई हैं जिनके गानों की भी धूम रही है। अब इसी लिस्ट में शुमार हो गई है सूरज बड़जात्या की फिल्म ये प्रेम मोल लिया।

फैमिली फिल्में बनाने के लिए मशहूर सूरज बड़जात्या ने जितनी भी फिल्में बनाई हैं, उनके बॉक्स ऑफिस सक्सेस के साथ-साथ उनके गाने भी चार्टबस्टर रहे हैं। अब ये प्रेम मोल लिया भी उन्हीं फिल्मों में शामिल हो गई है। रिलीज से पहले ही मेकर्स ने गाने रिलीज कर दिए थे और अब इसके एल्बम ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया है।

ये प्रेम मोल लिया ने बनाया रिकॉर्ड

दरअसल, ये प्रेम मोल लिया ने इतिहास रच दिया है और वो भी अपने गानों की वजह से ही। फिल्म की रिलीज से ही पहले इसके गानों की ऐसी धूम रही कि इसे 1 अरब से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। किसी फिल्म के रिलीज होने से पहले ही उसके गानों को 1 अरब से ज्यादा व्यूज मिलना अपने आप में बड़ी बात है।

सूरज बड़जात्या की ये प्रेम मोल लिया को यह खास उपलब्धि मिली है। 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले ही फिल्म के संगीत को सभी डिजिटल मंचों पर 1 अरब से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

गोल रिकॉर्ड पर बजेंगे गाने

इस बड़ी सफलता के बाद संगीतकार हिमेश रेशमिया और उनका संगीत लेबल हिमेश रेशमिया मेलोडीज फिल्म के गानों को विनाइल रिकॉर्ड के खास संस्करण में लाने की तैयारी कर रहे हैं। विनाइल रिकॉर्ड संगीत सुनने का पुराने जमाने का एक तरीका है, जिसमें गाने एक खास गोल रिकॉर्ड पर बजाए जाते हैं। कुछ दिन पहले इसकी घोषणा की गई थी।

yeh prem mol liya first review

हिंदी फिल्म जगत में किसी फिल्म के रिलीज होने से पहले उसके गानों का विनाइल रिकॉर्ड लाने की पहल बहुत कम देखने को मिलती है। करीब दो दशक से भी ज्यादा समय बाद इसे इस तरह की खास कोशिशों में से एक माना जा रहा है।

ये प्रेम मोल लिया के गाने

ये प्रेम मोल लिया के संगीत का जिम्मा हिमेश रेशमिया के कंधे पर था। उन्होंने इस फिल्म में भक्ति गीत से लेकर रोमांटिक और फैमिली सॉन्ग को शामिल किया है। अब तक कितने गाने आ चुके हैं? यहां देखिए लिस्ट...

  • झुमका पटोला- श्रेया घोषाल
  • सावन आया है- श्रेया घोषाल, केशव आनंद
  • बुलाए छठी मां- श्रेया घोषाल
  • जय अम्बे बोल- हिमेश रेशमिया, श्रेया घोषाल
  • ये प्रेम मोल लिया टाइटल ट्रैक- श्रेया घोषाल, निहाल तौरो

आपको बता दें कि 80s और 90s के दौर में सूरज बड़जात्या की फिल्मों के गानों को कैसेट के जरिए खूब सफलता मिली ती। हम आपके हैं कौन और मैंने प्यार किया जैसी फिल्मों के गाने के कैसेट घर-घर में खूब बिके थे।

यह भी पढ़ें- '100 में से 100...' Yeh Prem Mol Liya का पहला रिव्यू छू लेगा आपका दिल, फिल्म देखकर आंखों में आ गए आंसू

यह भी पढ़ें- थिएटर्स के बाद OTT पर Yeh Prem Mol Liya सिखाएगा पारिवारिक पाठ, कब और कहां देखें आयुष्मान-शरवरी की फिल्म?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।