Ramayana के 'विश्वामित्र' को मिला था 'भगवान राम' के पिता का रोल, पिता की फटकार के बाद दिया था ऑडिशन
रामायणम् (Ramayana) में विश्वामित्र की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अजिंक्य देव को पौराणिक फिल्म के लिए फटकार मिली थी। जानिए क्यों?

रामायणम् के विश्वामित्र को पड़ी थी डांट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
HighLights
अजिंक्य देव को पहले दशरथ के रोल का ऑफर मिला था
पिता रमेश देव की डांट के बाद उन्होंने ऑडिशन दिया
अजिंक्य देव के लिए करियर में बढ़िया रहा साल 2026
दीपेश पांडेय, मुंबई। चार दशक से ज्यादा समय से हिंदी और मराठी सिनेमा में सक्रिय अभिनेता अजिंक्य देव (Ajinkya Deo) ने 85 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। प्रख्यात मराठी कलाकार रमेश देव और सीमा देव के बेटे अजिंक्य के लिए काम के नजरिए से यह साल काफी अच्छा रहा।
इस साल हिंदी में उनके तीन प्रोजेक्ट 'रामायणम्', 'प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम' और वेब सीरीज 'ब्राउन' (Brown) प्रदर्शित हुई। 'रामायणम्' में विश्वामित्र की भूमिका निभाने वाले अजिंक्य ने ऑडिशन दशरथ के रोल के लिए दिया था।
दशरथ का रोल नहीं निभाना चाहते थे अजिंक्य
वह बताते हैं, "करीब दो-तीन साल पहले कास्टिंग डायरेक्टर ने मुझे फोन पर कहा था कि आप स्वयं ही दशरथ के रोल के लिए अपना एक टेस्ट वीडियो भेज दीजिए। लेकिन तब मैं उतना खुश नहीं था कि रणबीर कपूर के पिता की भूमिका है। उस समय मैं दो-तीन मराठी फिल्मों में केंद्रीय भूमिकाएं निभा रहा था।"
पिता से पड़ी थी डांट
अजिंक्य ने आगे बताया, "तब मेरे पिता जी जीवित थे, उन्होंने मुझे डांटा कि इतना अच्छा रोल है, तुम्हें जरूर इसके लिए ऑडिशन देना चाहिए। फिर मैंने वीडियो भेजा। कई महीनों बाद मुझे उनकी तरफ से फोन आया कि आपको दशरथ के रोल के लिए तो नहीं, लेकिन विश्वामित्र के रोल के लिए चुन लिया गया है।"
View this post on Instagram
हिंदी फिल्मों में नहीं मिले लीड रोल्स
मराठी सिनेमा से अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अजिंक्य अपने करियर में हिंदी और मराठी सिनेमा के बीच संतुलन बनाकर चले। वह कहते हैं, "मैं खुद को कभी किसी भाषा की सीमा में नहीं बांधना चाहता हूं। मराठी फिल्मों में मैं अक्सर केंद्रीय भूमिकाएं ही निभाता रहा हूं। वहीं हिंदी में केंद्रीय भूमिकाओं से लेकर अलग-अलग तरह की भूमिकाओं में स्वयं को आजमाया।
मैंने हिंदी और मराठी के साथ-साथ तेलुगु और अंग्रेजी फिल्में भी की है। यह साल खूब बढ़िया गया। मुझे इतना पता है कि यहां काम करते रहना जरूरी है। अपनी जिंदगी में बेकार ही कोई बाधाएं नहीं रखनी चाहिए।"
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।