विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Exclusive: अरुण गोविल नहीं पहले ये एक्टर बनने वाले थे राजा दशरथ, 4000 करोड़ी Ramayana में निभा रहे ये अहम किरदार

Published: Tue, 13 Oct 2026 04:42 PM (IST)

नमित मल्होत्रा की रामायण (Ramayana) में दशरथ के किरदार के लिए अरुण गोविल पहली चॉइस नहीं थे बल्कि उन्हें ये रोल किसी और एक्टर का ऑडिशन लेने के बाद मिला।

रामायण' में दशरथ नहीं बनने वाले थे अरुण गोविल

रामायण' में दशरथ नहीं बनने वाले थे अरुण गोविल

HighLights

  1. रामायण' में दशरथ नहीं बनने वाले थे अरुण गोविल

  2. पहले इस एक्टर को कास्ट करने का था प्लान 

  3. दीवाली 2026 में रिलीज होगी 'रामायण'

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नमित मल्होत्रा की 'रामायण: पार्ट 1' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म में 39 साल पहले आई रामानंद सागर की रामायण में श्रीराम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल राजा दशरथ के किरदार में नजर आएंगे।

लेकिन क्या आप जानते हैं इस किरदार के लिए पहले किसी और एक्टर का ऑडिशन लिया गया था? लेकिन फिर हुआ कुछ यूं कि वे रामायण (Ramayana) में किसी और किरदार के लिए फिट बैठे। वे एक्टर थे अजिंक्य देव (Ajinkya Deo), जिन्होंने दैनिक जागरण से एक्सक्लूसिव बातचीत में अपने ऑडिशन के बारे में बताया-

ramayana (67)

यह भी पढ़ें- Ramayana में हुई 'जटायु' की एंट्री, 'धर्म के पंख' बने अनुपम खेर; रिलीज हुआ फिल्म का धांसू पोस्टर

रामायण में राजा बनने वाले थे ये एक्टर

नमित मल्होत्रा की रामायण: पार्ट 1 में अजिंक्य देव महर्षि विश्वामित्र की भूमिका में नजर आएंगे। जब उनसे पूछा गया कि यह किरदार उन तक कैसे पहुंचा? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, 'दरअसल पहले वे दशरथ का किरदार निभाने वाले थे और वे इसी के लिए ऑडिशन देने गए थे, लेकिन किसी वजह से बात नहीं बनी। कुछ दिन बाद नितेश तिवारी ने उन्हें कॉल किया और विश्वामित्र का किरदार निभाने का ऑफर दिया'। 

ramayana (71)

अरुण गोविल निभा रहे दशरथ का किरदार

रामायण: पार्ट 1 में अरुण गोविल (Arun Govil) दशरथ के किरदार में नजर आएंगे। जिन्होंने 1987 में आई रामानंद सागर की टीवी सीरीज रामायण में राम का किरदार निभाया था और वे घर-घर में फेमस हो गए थे।

ramayana (68)

रामायण के बारे में

रामायण दो पार्ट में रिलीज होगी, पहला पार्ट दीवाली 2026 पर रिलीज होगा वहीं दूसरा पार्ट दीवाली 2027 पर सिनेमाघरों में दस्तक देगा। फिल्म में राम के किरदार में रणबीर कपूर, सीता के किरदार में साई पल्लवी, रावण के किरदार में यश, लक्ष्मण के किरदार में रवि दुबे नजर आएंगे।

फिल्म को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है वहीं नमित मल्होत्रा ने इसे प्रोड्यूस किया है। पौराणिक फिल्म वाल्मीकि की प्राचीन संस्कृत महाकाव्य 'रामायण' पर आधारित है, जिसमें अयोध्या के राजकुमार राम के जीवन और उनके संघर्षों की कहानी है। फिल्म में रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, अनुपम खेर, कुणाल कपूर, काजल अग्रवाल, इंदिरा कृष्णन, लारा दत्ता, शीबा चड्ढा, सनी देओल भी अहम किरदारों में हैं।

यह भी पढ़ें- 4000 करोड़ की रामायणम् पर भारी पड़ा 'रघुवंशी रघुनंदन'! आगरा की रामलीला में गौरव खन्ना को श्रीराम के रोल में देखकर लोग हुए मंत्रमुग्ध