Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pushpa 2 Worldwide Collection: छेड़ना मत वरना छोड़ेगा नहीं! पुष्पा 2 ने किया धमाका, मंजिल के करीब पहुंचे आंकड़े

    Updated: Tue, 14 Jan 2025 02:54 PM (IST)

    अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना की पैन इंडिया रिलीज फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) की गाड़ी पर ब्रेक ही नहीं लग रहा है। गेम चेंजर से लेकर बड़ी-बड़ी मूवी का ही गेम इस फिल्म ने दुनियाभर में बदल कर रख दिया है। 40वें दिन भी दुनियाभर में मूवी करोड़ों में खेल रही है। वर्ल्डवाइड अब ये फिल्म अपनी मंजिल के बेहद करीब पहुंच गई है।

    Hero Image
    दुनियाभर में पुष्पा 2 ने 40वें दिन किया इतना कलेक्शन/ फोटो- X Account

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बीतते वक्त के साथ अक्सर फिल्मों का क्रेज ऑडियंस के बीच कम होता है, लेकिन पुष्पा 2 के साथ अपोजिट हो रहा है। अल्लू अर्जुन की एक्शन थ्रिलर फिल्म के लिए दीवानगी कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। हर दिन पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर एक नई कहानी लिख रही है। इंडिया में हिंदी भाषा में फिल्म की कमाई जहां थमने का नाम नहीं ले रही है, वहीं दुनियाभर में तो फिल्म 40वें दिन भी जबरदस्त कलेक्शन कर रही है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राम चरण की गेम चेंजर जब 10 जनवरी को सिनेमाघरों में आई, तो ऐसा लगा था कि अब पुष्पा 2 का खात्मा हो जाएगा। हालांकि, पुष्पा 2 ने अपनी 40वें दिन यानी कि सोमवार की कमाई से ये साफ कर दिया है कि अगर किसी ने उसे छेड़ा, तो वह उसे बिल्कुल भी बख्शने के मूड में नहीं है। बॉक्स ऑफिस पर 40 दिन पूरे करने के साथ ही पुष्पा 2 अब अपनी मंजिल के बेहद करीब पहुंच चुकी है। सोमवार को फिल्म ने दुनियाभर में क्या धमाका किया है, इसका अंदाजा आपको उन आंकड़ों से ही हो जाएगा, जो हम अपने आर्टिकल में आगे आपको बताने जा रहे हैं। 

    पुष्पा 2 ने दुनियाभर में 40वें दिन फिर भरी हुंकार

    सुकुमार के निर्देशन में बनी 5 सितंबर को दुनियाभर में रिलीज हुई फिल्म पुष्पा 2 अब भले ही डबल डिजिट में नहीं कमा रही है, लेकिन 40 दिन बाद भी मूवी की कमाई लाखों में नहीं आई है।

    यह भी पढ़ें: Pushpa 2 Box Office Day 40: क्या करके मानेगा! हार मानने को तैयार नहीं 'पुष्पा 2', सोमवार को उड़ा दिया गर्दा

    हर दिन अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की ये मूवी करोड़ों में खेल रही है। रिलीज के 38वें दिन तक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1845 करोड़ का टोटल कलेक्शन किया था। 

    Photo Credit- X Account 

    अब वेब साइट बॉलीवुड मूवी रिव्यू.कॉम के रिपोर्ट्स के मुताबिक, इतने दिनों तक धांसू कमाई करने वाली पुष्पा 2 (Pushpa 2 Box Office) ने वर्ल्डवाइड संडे को 39वें दिन सिंगल डे पर 2.8 करोड़ के आसपास कमाई की थी, जबकि अगले दिन वर्किंग डे यानी की सोमवार को भी मूवी की कमाई दुनियाभर में 1.2 करोड़ के आसपास रही। 

    पुष्पा 2 वर्ल्डवाइड 40 डेज कलेक्शन

    वर्ल्डवाइड  1849 करोड़ रुपए
    40वें दिन की कमाई  1.2 करोड़ रुपए
    ओवरसीज  270.1 करोड़ रुपए

    अपनी मंजिल को पाने से कितनी दूर है पुष्पा 2?

    दुनियाभर में अल्लू अर्जुन की फिल्म गरज रही है, क्योंकि मूवी का कलेक्शन 1849 करोड़ के आसपास पहुंच चुका है। ओवरसीज मार्केट में पुष्पा 2 की कमाई  270.1 करोड़ के आसपास हुई है। पुष्पा 2 को मलेशिया से लेकर सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया , अमेरिका सहित कई बाहरी देशों में रिलीज किया गया। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर सबसे अच्छा रिस्पांस नॉर्थ अमेरिका में है। 

    Photo Credit- X Account

    अब तक ये फिल्म बाहुबली 2 से लेकर आरआरआर और जवान जैसी फिल्मों एक वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड को तोड़ चुकी है। अब पुष्पा 2 की निगाहें आमिर खान की दंगल पर टिकी हुई हैं, जिसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 2000 करोड़ के आसपास था। इस फिल्म का रिकॉर्ड ब्रेक करने के लिए पुष्पा 2 को अभी भी 150 करोड़ के आसपास और कमाने है। अगर अल्लू अर्जुन की मूवी ये रफ्तार पकड़ी रही, तो जल्द ही मेकर्स का ये ख्वाब भी पूरा हो जाएगा।